Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Shamli

कांधला में साइबर ठगों का नया पैंतरा, फर्जी ‘पेमेंट सक्सेस’ दिखाकर दुकानदारों को लगा रहे चूना

01 Sep 2026, 06:44 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांधला में साइबर ठगों का नया पैंतरा, फर्जी ‘पेमेंट सक्सेस’ दिखाकर दुकानदारों को लगा रहे चूना - SHAMLI, उत्तर प्रदेश

संवाददाता मोहित कुमार
कांधला। कस्बे और थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आने के बीच अब ठगों ने दुकानदारों को निशाना बनाने का नया तरीका अपना लिया है। मलकपुर मार्ग पर किराना दुकानदार से करीब 150 रुपये का सामान लेकर फर्जी ऑनलाइन भुगतान का मैसेज दिखाकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद व्यापारियों में भी चिंता बढ़ गई है। मलकपुर मार्ग निवासी दुकानदार राजीव कुमार सैनी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान पर पहुंचे। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरे ने करीब 150 रुपये का सामान खरीदा। सामान लेने के बाद युवक ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही और दुकानदार के क्यूआर कोड को स्कैन करने का नाटक किया। आरोप है कि युवक ने अपने मोबाइल पर भुगतान सफल होने का फर्जी मैसेज दिखा दिया। दुकानदार ने खाते में रकम आने का इंतजार किया, लेकिन इसी दौरान दोनों युवक बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। बाद में खाते की जांच करने पर पता चला कि कोई रकम जमा ही नहीं हुई थी। इसके बाद दुकानदार ने साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की। साइबर थाने पर तैनात पुलिसकर्मी सोनू कुमार ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

पहले भी सामने आ चुके हैं साइबर ठगी के मामले
कांधला क्षेत्र में साइबर अपराध का यह पहला मामला नहीं है। फरवरी 2026 में रेलवे रोड निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर करीब 14 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत सामने आई थी। इसके अलावा अगस्त 2026 में कांधला में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने पीड़ित के 74 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की थी। व्यापारियों को बरतनी होगी सावधानी साइबर ठगी के इस तरीके में ठग दुकानदार को केवल मोबाइल स्क्रीन पर ‘Payment Successful’ दिखाकर सामान लेकर निकल जाते हैं। ऐसे में व्यापारियों को केवल मैसेज, स्क्रीनशॉट या भुगतान की आवाज पर भरोसा न करके अपने बैंक खाते या अधिकृत पेमेंट ऐप में रकम जमा होने की पुष्टि करने के बाद ही सामान देना चाहिए।​

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्टीय लोक अदालत अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण
Hamirpur03 Sep

12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्टीय लोक अदालत अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण

सवाददाताः समसुद्दीन शेख हमीरपुर दिनांक: 02 सितम्बर 2026 *12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत* *अधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रातेसाद, पक्षकार बढ-चढकर उठा रहे लाभ विभिन्न दीवानी, आपराधिक, परक्राम्य लिखत एवं वैवाहिक मामलों का सृलह-समझौते के आधार पर सफल निस्तारण
Hamirpur03 Sep

मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रातेसाद, पक्षकार बढ-चढकर उठा रहे लाभ विभिन्न दीवानी, आपराधिक, परक्राम्य लिखत एवं वैवाहिक मामलों का सृलह-समझौते के आधार पर सफल निस्तारण

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 02 सितम्बर 2026 *मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रतिसाद, पक्षकार बढ़-चढ़कर…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएमसीएच में 7 सितंबर से शुरू होगी बड़ी सुविधा
Darbhanga03 Sep

डीएमसीएच में 7 सितंबर से शुरू होगी बड़ी सुविधा

डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा दरभंगा, 2 सितंबर 2026। डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य…

पूरी खबर पढ़ें →
*बल्लारपुर: भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल कळमकर का सम्मान*
Chandrapur03 Sep

*बल्लारपुर: भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल कळमकर का सम्मान*

*बल्लारपुर |* भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन, बल्लारपुर ब्रांच की ओर से 2 सितंबर 2026 को महिपाल बाबा…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Moradabad03 Sep

कांठ में भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

KANTH (MORADABAD)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की मासिक बैठक बुधवार को तहसील परिसर कांठ में आयोजित की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!