Shamli
ठेकेदार पर दो भतीजों से जबरन मजदूरी कराने और मजदूरी न देने का आरोप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


संवाददाता मोहित कुमार
कांधला। थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी एक व्यक्ति ने कैराना निवासी ठेकेदार पर अपने दो भतीजों से हरियाणा के खरखौदा में जबरन मजदूरी कराने तथा मजदूरी का भुगतान नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि ठेकेदार ने दोनों युवकों के मोबाइल फोन छीन लिए और वापस नहीं किए। मामले को लेकर मंगलवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
नई बस्ती निवासी गुलजार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके भतीजे सावेज और साकिब को कैराना निवासी एक ठेकेदार काम दिलाने का झांसा देकर हरियाणा के खरखौदा ले गया था। आरोप है कि वहां दोनों से जबरन काम कराया गया, लेकिन काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। गुलजार का आरोप है कि ठेकेदार ने दोनों भतीजों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए और काफी कहने के बावजूद वापस नहीं किए। इसके बाद गुलजार अपने दोनों भतीजों के साथ कांधला थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सवाददाताः समसुद्दीन शेख हमीरपुर दिनांक: 02 सितम्बर 2026 *12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत* *अधिक…
पूरी खबर पढ़ें →राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अधिवक्ताओं संग हुई बैठक दरभंगा, 02 सितंबर 2026। राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 02 सितम्बर 2026 *मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रतिसाद, पक्षकार बढ़-चढ़कर…
पूरी खबर पढ़ें →डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा दरभंगा, 2 सितंबर 2026। डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य…
पूरी खबर पढ़ें →
*बल्लारपुर |* भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन, बल्लारपुर ब्रांच की ओर से 2 सितंबर 2026 को महिपाल बाबा…
पूरी खबर पढ़ें →
KANTH (MORADABAD)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की मासिक बैठक बुधवार को तहसील परिसर कांठ में आयोजित की…
पूरी खबर पढ़ें →