A2Z सभी खबर सभी जिले की
सिद्धार्थनगर: PHC नौगढ़ का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जननी सुरक्षा योजना में कम प्रगति पर जताई नाराजगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने ओपीडी कक्ष, प्रभारी चिकित्साधिकारी कक्ष, जननी वार्ड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय तक स्वास्थ्य केंद्र पर 110 मरीजों की ओपीडी हो चुकी थी। जिलाधिकारी ने दवा भंडारण कक्ष का भी निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्था देखी। जननी सुरक्षा योजना में कम प्रगति मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए।
डीएम ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsजिला शाहजहांपुर गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका: नदियां उफान पर हैं और हाल ही में गर्रा…
पूरी खबर पढ़ें →
चूरू/रतनगढ़। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिले में लागू आचार संहिता के बीच रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाते हुए डकरा बाजार में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, बोलेरो और कार को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
संभाग्य आयुक्त स्वामी व जिला कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया पाली, 2 सितम्बर। मतदान…
पूरी खबर पढ़ें →
घर से 15 मीटर दूर धंसी जमीन, गोफ से निकल रहा धुआं।। "केडीएच खदान के पास भू-धंसान से…
पूरी खबर पढ़ें →
पुल पर पानी का कब्जा, थम गई लोगों की राह।। "आठ महीने से अधूरा है पुल निर्माण, तेज…
पूरी खबर पढ़ें →