साहवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन वाहनों में भरी 200 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त दो पिकअप और एक ट्रक पकड़ा, वन विभाग को दी सूचना
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


चूरू जिले के साहवा क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई और लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए साहवा पुलिस ने रविवार रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो पिकअप और एक ट्रक में भरी करीब 200 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त कर ली।
कार्रवाई के बाद मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार साहवा थाने के एएसआई शिवभगवान सिद्ध पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
इसी दौरान पुलिस को लकड़ी से भरे संदिग्ध वाहनों की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टेट हाईवे-36 पर तारानगर की ओर से आ रही दो पिकअप गाड़ियों को रोककर जांच की।
जांच के दौरान दोनों पिकअप में बड़ी मात्रा में हरी लकड़ी भरी हुई मिली। पुलिस ने दोनों वाहनों से करीब 60 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त कर ली।
इसके बाद पुलिस ने भगत सिंह चौक के पास एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। ट्रक में भी भारी मात्रा में हरी लकड़ी भरी हुई मिली।
पुलिस ने ट्रक से करीब 140 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त की। इस प्रकार पुलिस ने तीनों वाहनों से कुल मिलाकर करीब 200 क्विंटल हरी लकड़ी जब्त कर वाहनों को भी कब्जे में ले लिया।
वन विभाग को किया अवगत
एएसआई शिवभगवान सिद्ध ने बताया कि हरी लकड़ी की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। अब वन विभाग द्वारा लकड़ी के प्रकार, उसके स्रोत तथा परिवहन से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वणी : आगामी जनगणनेत ओबीसी (VJ, NT, SBC) समाजाची जातनिहाय अचूक नोंद व्हावी, यासाठी स्वतंत्र ओबीसी कॉलम तसेच…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला (भापुसे) के…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती। वाल्टरगंज थाने में तैनात थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनके सरकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
जयचन्दपुरा में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू, 8 से 13 अक्टूबर तक होगा आयोजन जयपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबुधवार परेड में परखी गई पुलिसकर्मियों की दक्षता, क्षेत्राधिकारी निचलौल ने किया निरीक्षण महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर। धरकास मोखा भुज-कच्छ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर कच्छ लोकसभा सांसद श्री…
पूरी खबर पढ़ें →