Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कलेक्टर के निर्देशन में डाक विभाग के सहयोग से नवजात बच्चो के जिला चिकित्साल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे बनाये जायेगे आधार कार्ड।

02 Sep 2026, 08:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: कलेक्टर के निर्देशन में डाक विभाग के सहयोग से नवजात बच्चो के जिला चिकित्साल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे बनाये जायेगे आधार कार्ड। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: कलेक्टर के निर्देशन में डाक विभाग के सहयोग से नवजात बच्चो के जिला चिकित्साल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे बनाये जायेगे आधार कार्ड।

प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार निर्धारित केन्द्रों पर आधार पंजीयन एवं अपडेशन की सुविधा उपलब्ध।

सिंगरौली: कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देशानुसार जिले में 0 से 1 वर्ष आयु वर्ग के नवजात शिशुओं का शत-प्रतिशत आधार नामांकन सुनिश्चित करने हेतु डाक विभाग विभाग के सहयोग से नवजात बच्चो के जिला चिकित्साल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे आधार पंजीयन एवं अपडेशन की सुविधा उपलब्ध  रहेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार  प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार निर्धारित केन्द्रों जिला चिकित्सालय बैढ़न, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चितरंगी तथा सिविल अस्पताल बरगवा में आधान पंजीकरण एवं अपडेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक केन्द्र में डाक  विभाग के दो कर्मचारियों द्वारा आधार सुविधा के साथ डाक विभाग की योजना एवं बैकिंग सेवाओ से आम जन मानस को लाभान्वित कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि शासकीय अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात का आधार नामांकन जन्म स्थान पर ही सुगम रूप से कराया जाए, ताकि कोई भी बच्चा आधार पंजीकरण से वंचित न रहे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में आधार ऑपरेटरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिला एवं तहसील स्तर के अस्पतालों में निर्धारित दिवसों पर मोबाइल आधार किट के साथ आधार ऑपरेटर की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर भी संस्थागत जन्म दर के आधार पर आधार नामांकन की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नवजात शिशु के जन्म पंजीयन के साथ ही आधार नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने का प्रयास किया जाए। साथ ही अभिभावकों का मोबाइल नंबर आधार में अपडेट किया जाए, जिससे शासन की विभिन्न प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा हो। इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) के जिला स्तरीय समन्वयकों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी करते हुए जिले में नवजात शिशुओं के शत-प्रतिशत आधार नामांकन का लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

🚨 BREAKING NEWS | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर उठे गंभीर सवाल शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, फर्जी हस्ताक्षर से सुपुर्दनामा तैयार करने का दावा।
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

🚨 BREAKING NEWS | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर उठे गंभीर सवाल शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, फर्जी हस्ताक्षर से सुपुर्दनामा तैयार करने का दावा।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर उठे गंभीर सवाल शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, फर्जी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी सागर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम रानगिर में डीआईजी सागर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आज ग्राम…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के चलते मैदान में उतरें अफसर,संवेदनशील इलाकों और नदी-नालों पर रखें विशेष नजर,जलभराव की स्थिति में तत्काल करें कार्यवाही- कलेक्टर
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

भारी बारिश के चलते मैदान में उतरें अफसर,संवेदनशील इलाकों और नदी-नालों पर रखें विशेष नजर,जलभराव की स्थिति में तत्काल करें कार्यवाही- कलेक्टर

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में भारी…

पूरी खबर पढ़ें →
नागपुर जिले में 450 वोटर पंजीयन अधिकारी नियुक्त किए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

नागपुर जिले में 450 वोटर पंजीयन अधिकारी नियुक्त किए गए

नागपुर जिले में एसआईआर, के अंतर्गत 450 वोटर पंजीयन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार…

पूरी खबर पढ़ें →
गोरमी में जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्री कृष्ण का निकाला गया चल समारोह
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

गोरमी में जन्माष्टमी पर्व पर भगवान श्री कृष्ण का निकाला गया चल समारोह

भिंड जिले की गोरमी तहसील में आज भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिन कृष्ण अष्टमी के शुभ अवसर पर…

पूरी खबर पढ़ें →
मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले आरोपी वन विभाग की कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Sep

मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले आरोपी वन विभाग की कार्रवाई

मरवाही। जिले में वन विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!