Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Basti

दरोगा सूर्य प्रकाश सिंह प्रकरण में बढ़ा जांच का दायरा, हमराहियों और स्टाफ से होगी पूछताछ*

02 Sep 2026, 10:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

दरोगा सूर्य प्रकाश सिंह प्रकरण में बढ़ा जांच का दायरा, हमराहियों और स्टाफ से होगी पूछताछ*

*बस्ती।* थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की रहस्यमय मौ****त के मामले में पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। सर्विलांस, फोरेंसिक टीम के साथ कोतवाली पुलिस भी जांच में लगी हुई है। आत्महत्या को उकसाने वाले की पहचान को लेकर महकमे के भीतर हलचल तेज है।

सूत्रों के मुताबिक दिवंगत थानेदार के साथ साए की तरह रहने वाले हमराह, सरकारी गाड़ियों के चालकों और थाने के अन्य स्टाफ से गहन पूछताछ की तैयारी पूरी कर ली गई है। माना जा रहा है कि इन करीबी कर्मियों के बयानों से ही इस पूरे प्रकरण के अहम राज खुलेंगे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से ठीक पहले उनकी दिनचर्या कैसी थी और वे किन मानसिक या पेशेवर दबावों से जूझ रहे थे।

*इन बिंदुओं पर होगी मुख्य रूप से पूछताछ -*
– घटना वाले दिन और उससे पिछले 48 घंटों के दौरान थानेदार की हरकतें और कार्यप्रणाली कैसी थी।
– क्या कार्यभार या किसी आंतरिक विवाद को लेकर वे मानसिक तनाव में थे।
– मोबाइल फोन की काल डिटेल रिपोर्ट के आधार पर हमराहियों से उनके संपर्क में रहे लोगों के बारे में पूछताछ।
– थाने के अन्य सहकर्मियों और मातहतों के साथ उनके पेशेवर और व्यक्तिगत संबंध कैसे थे।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह सख्त निगरानी में इस संवेदनशील मामले पर पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। उनका प्रयास है कि बिना किसी पूर्वाग्रह के निष्पक्ष जांच हो ताकि स्पष्ट हो सके कि यह हादसा था, आत्महत्या या इसके पीछे कोई अन्य आपराधिक साजिश थी।

बताया जा रहा है कि पिछले 2 महीने से बदले हुए व्यवहार का स्टाफ को आभास हो रहा था। हमराहियों और स्टाफ से मिलने वाले इनपुट के आधार पर आगामी कार्रवाई की रूपरेखा तय की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्टीय लोक अदालत अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण
Hamirpur03 Sep

12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्टीय लोक अदालत अधिक से अधिक पक्षकार लोक अदालत में प्रतिभाग कर आपसी सुलह-समझौते से मामलों का कराएं निस्तारण

सवाददाताः समसुद्दीन शेख हमीरपुर दिनांक: 02 सितम्बर 2026 *12 सितम्बर को आयोजित होगी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत* *अधिक…

पूरी खबर पढ़ें →
मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रातेसाद, पक्षकार बढ-चढकर उठा रहे लाभ विभिन्न दीवानी, आपराधिक, परक्राम्य लिखत एवं वैवाहिक मामलों का सृलह-समझौते के आधार पर सफल निस्तारण
Hamirpur03 Sep

मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रातेसाद, पक्षकार बढ-चढकर उठा रहे लाभ विभिन्न दीवानी, आपराधिक, परक्राम्य लिखत एवं वैवाहिक मामलों का सृलह-समझौते के आधार पर सफल निस्तारण

सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 02 सितम्बर 2026 *मध्यस्थता अभियान-3.0 को मिल रहा सकारात्मक प्रतिसाद, पक्षकार बढ़-चढ़कर…

पूरी खबर पढ़ें →
डीएमसीएच में 7 सितंबर से शुरू होगी बड़ी सुविधा
Darbhanga03 Sep

डीएमसीएच में 7 सितंबर से शुरू होगी बड़ी सुविधा

डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा दरभंगा, 2 सितंबर 2026। डीएमसीएच सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्वास्थ्य…

पूरी खबर पढ़ें →
*बल्लारपुर: भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल कळमकर का सम्मान*
Chandrapur03 Sep

*बल्लारपुर: भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, सेवानिवृत्त अधिकारी अनिल कळमकर का सम्मान*

*बल्लारपुर |* भारतीय जीवन बीमा एजेंट एसोसिएशन, बल्लारपुर ब्रांच की ओर से 2 सितंबर 2026 को महिपाल बाबा…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ में भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Moradabad03 Sep

कांठ में भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

KANTH (MORADABAD)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की मासिक बैठक बुधवार को तहसील परिसर कांठ में आयोजित की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!