Gonda
बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बुजुर्ग लापता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


गोण्डा – बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सांस लेने में परेशानी की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीज के अचानक गायब होने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच हुआ है।परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बुजुर्ग की तलाश में जुटी है। खरगूपुर खनवापुर नहरिया गांव निवासी राम बचन पांडेय को सांस लेने में परेशानी होने पर बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब पांच बजे के बाद वह अस्पताल से लापता हो गए।
कुछ देर बाद जब परिजनों और अस्पताल कर्मियों ने मरीज को तलाशना शुरू किया तो उनका कहीं पता नहीं चला। लापता मरीज के बेटे विपिन ने बताया कि अस्पताल परिसर के अलावा आसपास के इलाकों में भी काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
इसके बाद मामले की सूचना नगर कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर कोतवाली पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। फुटेज के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि राम बचन पांडेय अस्पताल से किस दिशा में गए और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति था या नहीं।
पुलिस आसपास के रास्तों और संभावित स्थानों पर भी उनकी तलाश कर रही है। सीएमएस डा अनिल तिवारी ने बताया कि कोतवाली नगर को मामले की सूचना दी गई है।
वहीं नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कौशिक श्रीवास्तव जिला संवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज गोण्डा
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

आज दिनांक 02.09.2026 को नगर पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई।…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजिला शाहजहांपुर गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका: नदियां उफान पर हैं और हाल ही में गर्रा…
पूरी खबर पढ़ें →
चूरू/रतनगढ़। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिले में लागू आचार संहिता के बीच रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी…
पूरी खबर पढ़ें →
नो एंट्री की धज्जियां उड़ाते हुए डकरा बाजार में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, बोलेरो और कार को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
संभाग्य आयुक्त स्वामी व जिला कलेक्टर ने मतदान दलों के प्रशिक्षण का जायजा लिया पाली, 2 सितम्बर। मतदान…
पूरी खबर पढ़ें →
घर से 15 मीटर दूर धंसी जमीन, गोफ से निकल रहा धुआं।। "केडीएच खदान के पास भू-धंसान से…
पूरी खबर पढ़ें →