Singrauli
कलेक्टर के निर्देश पर क्षतिग्रस्त पुल की अडानी करा रही मरम्मत जिससे 2-3 दिन में आवागमन सुचारू रूप से शुरु हो सके।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कलेक्टर के निर्देश पर क्षतिग्रस्त पुल की अडानी करा रही मरम्मत जिससे 2-3 दिन में आवागमन सुचारू रूप से शुरु हो सके। खटखरी-बरौहा के बीच अतिवृष्टि से 13 अगस्त को क्षतिग्रस्त हुआ था पुल।
(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)
सिंगरौली : अतिवृष्टि के कारण 13 अगस्त की रात ग्राम खटखरी एवं बरौहा को जोड़ने वाली सड़क के बीच स्थित पुल तेज वर्षा जलप्रवाह से क्षतिग्रस्त हो गया था पुल क्षतिग्रस्त होने से दोनों गांवों के बीच आवागमन प्रभावित था और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले में कलेक्टर गौरव बैनल ने संज्ञान लेते हुए पुल की शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देश पर महान एनर्जी लिमिटेड (अडानी) द्वारा क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। बताया गया कि उक्त पुल का निर्माण पूर्व में एनटीपीसी के सीएसआर मद से कराया गया था।
वर्तमान में मरम्मत कार्य तेजी से जारी है। अधिकारियों के अनुसार आगामी 2-3 दिनों में पुल को आवागमन के लिए पुनः शुरू किए जाने की संभावना है।
पुल चालू होने से खटखरी और बरौहा के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नाम बबीता उर्फ प्रज्ञा सुभाष नगर देवकली रोड की रहने वाली काली माता मंदिर संतोष नगर से फरार…
पूरी खबर पढ़ें →
जनता सुरक्षा फाउंडेशन मालेरकोटला की ओर से संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां की…
पूरी खबर पढ़ें →
जनता भाजपा को चुनाव में नकारेगीः राकेश बघेल हाथरस सिकंदराराऊ,। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री…
पूरी खबर पढ़ें →
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नन्हे-मुन्ने बने कृष्ण-राधा, भजनों व नृत्य से गूंजा विद्यालय परिसर पुरदिलनगर, हाथरस। सरस्वती विद्या मन्दिर,…
पूरी खबर पढ़ें →
**₹4.30 लाख की नकदी कमी से खुला राज, जांच बढ़ी तो सामने आए करोड़ों के नकली नोट; तीन…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष,पूर्व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर…
पूरी खबर पढ़ें →