घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को लाइसेंसी शस्त्र से मारी गोली, हालत गंभीर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शाहाबाद (हरदोई)। थाना शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम मिश्रीपुर में गुरुवार को घरेलू विवाद के दौरान पति द्वारा पत्नी को लाइसेंसी शस्त्र से गोली मारकर घायल किए जाने का मामला सामने आया है।
गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मिश्रीपुर निवासी दुर्गावती पत्नी दुर्गाप्रसाद, उम्र करीब 45 वर्ष, का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
आरोप है कि विवाद के दौरान दुर्गाप्रसाद ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी पर फायर कर दिया। गोली लगने से दुर्गावती घायल हो गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही शाहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
महिला की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हरदोई रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी शस्त्र समेत अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण ने बताया कि घायल महिला को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।
मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सूरजपुर/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 तथा छत्तीसगढ़ देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर…
पूरी खबर पढ़ें →
धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* भगवान बलराम जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, मनावर में…
पूरी खबर पढ़ें →
धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, महाराजा…
पूरी खबर पढ़ें →
धार (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना की…
पूरी खबर पढ़ें →
धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर (डोंचा) परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →
धार(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर में जिला…
पूरी खबर पढ़ें →