Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ: मोरपंख, बांसुरी और नटखट कान्हाओं से सजा राजेंद्रा एकेडमी

03 Sep 2026, 09:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: मोरपंख, बांसुरी और नटखट कान्हाओं से सजा राजेंद्रा एकेडमी - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कहीं नन्हे कान्हा के सिर पर सजा मोरपंख, हाथों में बांसुरी तो कहीं राधा के रूप में सजी नन्ही बालिकाएं… गुरुवार को राजेंद्रा एकेडमी भीकनपुर का नजारा किसी कृष्ण लीला से कम नहीं था। अवसर था श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का, जिसे विद्यालय में बच्चों ने पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया।

IMG 20260903 WA0021

जन्माष्टमी कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और श्रीकृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजकर पहुंचे। कोई कान्हा बनकर अपनी मासूम अदाओं से सबका मन मोह रहा था तो कोई राधा बनकर आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और चेहरे पर झलकती खुशी ने पूरे वातावरण को उत्सव के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल तब आया, जब नन्हे कान्हाओं ने मटकी फोड़ने की गतिविधि में हिस्सा लिया। कान्हाओं ने पूरे जोश के साथ मटकी फोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान विद्यालय परिसर तालियों और बच्चों की उत्साहभरी आवाजों से गूंज उठा। मटकी फूटते ही बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने न केवल अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीता, बल्कि भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की सुंदर झलक भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों का उत्साह और उनकी खुशी देखते ही बनती थी। विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए जन्माष्टमी के महत्व से परिचित कराया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता रानी ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी परंपराओं को करीब से समझते हैं। जन्माष्टमी के इस आयोजन में नन्हे कान्हाओं और राधाओं की मनमोहक छवि पूरे दिन आकर्षण का केंद्र बनी रही और विद्यालय का वातावरण भक्तिमय होने के साथ-साथ बच्चों की खिलखिलाहट से भी सराबोर रहा।

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सिधमुख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी, ट्रक भी जब्त; जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

सिधमुख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 60 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपी, ट्रक भी जब्त; जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये

सिधमुख/चूरू। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती चुनावों को ध्यान में रखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
04 सितम्बर ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर मदिरा दुकानें रहेंगी बंद – कलेक्टर ने ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर मदिरा दुकानें बंद रखने की है अपील
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

04 सितम्बर ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर मदिरा दुकानें रहेंगी बंद – कलेक्टर ने ‘श्री कृष्ण जन्माष्टमी‘ के अवसर पर मदिरा दुकानें बंद रखने की है अपील

सूरजपुर/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 तथा छत्तीसगढ़ देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर…

पूरी खबर पढ़ें →
*भगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित* *कृषकों को कम लागत में अधिक उत्पादन एवं लाभ के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की दी जानका
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

*भगवान बलराम जयंती पर प्राकृतिक खेती को लेकर कृषक संगोष्ठी एवं वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित* *कृषकों को कम लागत में अधिक उत्पादन एवं लाभ के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने की दी जानका

धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* भगवान बलराम जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, मनावर में…

पूरी खबर पढ़ें →
PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, धार के 32 विद्यार्थियों को IIT दिल्ली के सहयोग से AI और FinTech प्रशिक्षण का अवसर* * प्रवेश परीक्षा अब 8 सितंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर*
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, धार के 32 विद्यार्थियों को IIT दिल्ली के सहयोग से AI और FinTech प्रशिक्षण का अवसर* * प्रवेश परीक्षा अब 8 सितंबर को, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर*

धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, महाराजा…

पूरी खबर पढ़ें →
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा त्रि स्तरीय पंचायतों / नगरीय निकायों के उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) अन्तर्गत जारी निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक ली
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 : मनावर में जिला स्तरीय शिविर आयोजित 272 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित बैंक ऑफ इंडिया ने
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Sep

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 : मनावर में जिला स्तरीय शिविर आयोजित 272 आवेदनों का मौके पर निराकरण, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ एवं स्वीकृति पत्र वितरित बैंक ऑफ इंडिया ने

धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर (डोंचा) परिसर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!