कांठ: सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नगर स्थित सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल कांठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में प्राथमिक वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों ने भक्तिमय कृष्ण भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को कृष्णमय बना दिया।जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके अलावा मटकी डेकोरेशन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर कलाकृतियां तैयार कीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता बिश्नोई ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व की जानकारी देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन जितेंद्र बिश्नोई ने श्रीकृष्ण के कर्मयोग के संदेश पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का आह्वान किया। वहीं एमडी सचिन बिश्नोई ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए उनकी प्रतिभा एवं प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में गरिमामय वातावरण में हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास की भावना को बढ़ावा देते हैं।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिधमुख/चूरू। आगामी नगर निकाय एवं पंचायती चुनावों को ध्यान में रखते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर/ कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 तथा छत्तीसगढ़ देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर…
पूरी खबर पढ़ें →
धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* भगवान बलराम जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, मनावर में…
पूरी खबर पढ़ें →
धार, (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026।* उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, महाराजा…
पूरी खबर पढ़ें →
धार (सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 3 सितंबर 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव रंजन मीना की…
पूरी खबर पढ़ें →
धार,(सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 03 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत मनावर (डोंचा) परिसर…
पूरी खबर पढ़ें →