Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी और रींगस के बीच दो ट्रिप अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है।

04 Sep 2026, 07:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी और रींगस के बीच दो ट्रिप अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। - MAHENDRAGARH, हरियाणा

यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने रेवाड़ी और रींगस के बीच दो ट्रिप अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से रेवाड़ी, अटेली, नारनौल और रींगस के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर रात के समय सफर करने वाले यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल 4 और 7 सितंबर को रात 10:50 बजे रेवाड़ी से रवाना होगी। यह ट्रेन अटेली स्टेशन पर रात 11:19 से 11:21 बजे तथा नारनौल स्टेशन पर 11:37 से 11:39 बजे ठहरेगी। इसके बाद डाबला, नीमकाथाना, कावंट और श्रीमाधोपुर होते हुए अगले दिन रात 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल 5 और 8 सितंबर को रात 2:05 बजे रींगस से रवाना होगी। यह ट्रेन नारनौल में सुबह 3:36 से 3:38 बजे और अटेली में 3:51 से 3:53 बजे ठहराव करेगी। इसके बाद सुबह 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष रेलसेवा का संचालन 16 डिब्बों वाले डेमू रैक से किया जाएगा। सीमित अवधि के लिए चलाई जा रही इस स्पेशल ट्रेन से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से समयानुसार स्टेशन पहुंचकर इस विशेष रेलसेवा का लाभ उठाने की अपील की है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार
Kaimur (Bhabua)05 Sep

साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार

साइबर फ्रॉड मामले में कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल खाते से जुड़े अभियुक्त गिरफ्तार भभुआ/कैमूर, 05 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
झारखंड कैडर के 26 आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर निभा रहे अहम जिम्मेदारी, झारखंड कैडर के कई आईपीएस केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वर्षों से राज्य से कई अधिकारी वर्षों से राज्य से बाहर
6 महीने की उम्र में हादसे ने छीन लिया पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला; एक टांग पर 400 मीटर दूर स्कूल जाती है बलिया की 7 साल की रागिनी
Ballia05 Sep

6 महीने की उम्र में हादसे ने छीन लिया पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला; एक टांग पर 400 मीटर दूर स्कूल जाती है बलिया की 7 साल की रागिनी

दूसरे बच्चों को स्कूल जाते देख पढ़ने की जिद करती थी मासूम रागिनी; आर्थिक तंगी के बीच परिवार…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर/अनिरुद्ध अग्रहरि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विशाल दंगल का आयोजन, पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण जय चौबे व राकेश चतुर्वेदी ने किया उद्घाटन—रोमांचक मुकाबले देखने उमड़ी भारी भीड़
Sant Kabir Nagar05 Sep

रिपोर्टर/अनिरुद्ध अग्रहरि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विशाल दंगल का आयोजन, पूर्व विधायक दिग्विजयनारायण जय चौबे व राकेश चतुर्वेदी ने किया उद्घाटन—रोमांचक मुकाबले देखने उमड़ी भारी भीड़

तामेश्वरनाथ धाम में सजा कुश्ती का अखाड़ा, ब्रह्मानंद ने लड़ी सबसे बड़ी कुश्ती संतकबीरनगर/श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर…

पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
A2Z सभी खबर सभी जिले की05 Sep

रिपोर्टर-अनिरुद्ध अग्रहरि महुली पुलिस की सतर्क निगरानी — शराब की दुकानों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संतकबीरनगर /पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!