कमांडर सत्यवीर यादव की जांच रिपोर्ट के बाद बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला कोसली में चुनाव संभव,
नई कार्यकारिणी का होगा गठन
कोसली। बाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला कोसली की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चुनाव प्रक्रिया शुरू होने की संभावना बन गई है। कमांडर सत्यवीर यादव की जांच रिपोर्ट के बाद गौशाला के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
चुनाव अधिकारी कर्नल संतपाल (सेवानिवृत्त) के आदेशानुसार गौशाला की नई कार्यकारिणी के चुनाव 30 सितंबर 2026 को करवाए जाने प्रस्तावित हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 सितंबर को नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि 23 सितंबर को नामांकन वापस लेने की तिथि निर्धारित की गई है।
चुनाव में गौशाला की नई कार्यकारिणी के लिए प्रधान, उपप्रधान, खजांची, महासचिव तथा कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।
चुनाव को लेकर गौशाला से जुड़े सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों में उत्सुकता बनी हुई है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद गौशाला के संचालन एवं व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां नई टीम को सौंपी जाएंगी।