Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

खड़े हनुमान ‘टस से मस नहीं ,7 दिन से प्रशासन के प्रयास नाकाम

08 Sep 2026, 09:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
खड़े हनुमान ‘टस से मस नहीं ,7 दिन से प्रशासन के प्रयास नाकाम - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सिंहस्थ -2028 की तैयारियों और सड़क चौड़ीकरण के लिए उज्जैन के ऐतिहासिक खड़े हनुमान मंदिर को शिफ्ट करने की प्रशासनिक कवायद लगातार सात दिनों से जारी है, लेकिन प्रशासन अब तक प्रतिमा को उसके स्थान से हटा नहीं सका है। करीब 8 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा को हटाने के तमाम प्रयास असफल रहने के बाद अब इसे लेकर भक्तों और हिंदूवादी संगठनों में आस्था का माहौल और गहरा गया है।

कंठाल चौराहा से छत्रीचौक मार्ग चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे खड़े हनुमान मंदिर की प्रतिमा को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम अमले ने गुरुवार रात करीब 11 बजे कार्रवाई शुरू की थी। प्रतिमा को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे, इसके लिए उसे पॉलीथिन से पैक किया गया, लेकिन बाद में पैकिंग खोलनी पड़ी।

पुरातत्व विभाग की टीम भी स्थल का निरीक्षण और जांच कर चुकी है, लेकिन प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से हटाने का समाधान अब तक नहीं निकल सका है। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मंदिर की दीवारें, गुंबद और शिखर हिंदूवादी संगठनों एवं पुजारियों की सहमति से हटाए जा चुके हैं।

मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भी साफ कर दिया गया है, लेकिन खड़े हनुमान की प्रतिमा आज भी अपने मूल स्थान पर विराजमान है। प्रतिमा को हटाने में हो रही देरी से अब भक्तों की आस्था और मजबूत हो गई है।

मंदिर परिसर में लगातार श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। भजन-कीर्तन चल रहे हैं और बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

कई भक्तों का कहना है कि जब इतने प्रयासों के बावजूद प्रतिमा नहीं हट पा रही है तो इसे उसी स्थान पर रहने दिया जाना चाहिए। करीब 150 वर्ष से अधिक पुराने इस खड़े हनुमान मंदिर से उज्जैनवासियों की गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है।

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार सिंधिया स्टेट के समय से स्थापित इस प्रतिमा के प्रति श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है। बीमारी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर भी बड़ी संख्या में लोग यहां झाड़ा लगवाने पहुंचते हैं।

बताया गया है कि जमीन से दिखाई देने वाली प्रतिमा करीब 8 फीट ऊंची है, जबकि प्रतिमा का 4 से 5 फीट हिस्सा जमीन के भीतर शिला के रूप में मौजूद है। इसे सुरक्षित निकालने के लिए अब प्रतिमा के आसपास फिर से खुदाई की जाएगी।

महाकाल की सवारी के चलते कुछ समय के लिए शिफ्टिंग का कार्य रोक दिया गया था। अब सवारी निकलने के बाद प्रशासन एक बार फिर प्रतिमा को सुरक्षित स्थानांतरित करने की कवायद शुरू करेगा।

वहीं, सात दिनों से जारी प्रयासों के बाद भी प्रतिमा के न हटने को लेकर हिंदूवादी संगठनों और श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक कार्रवाई की लेटलतीफी पर नाराजगी जताई है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

​झकनावदा से मां बगलामुखी धाम नलखेड़ा के लिए ‘महाकाल मित्र मंडल’ की तीसरी मातृ शक्ति यात्रा शुरू हुई
Jhabua09 Sep

​झकनावदा से मां बगलामुखी धाम नलखेड़ा के लिए ‘महाकाल मित्र मंडल’ की तीसरी मातृ शक्ति यात्रा शुरू हुई

अगाध श्रद्धा और अटूट भक्ति का दिखेगा अनोखा संगम: झकनावदा से नलखेड़ा तक गूंजेगा माँ बगलामुखी और बाबा…

पूरी खबर पढ़ें →
बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच
Sagar09 Sep

बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार पटवारी के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीधी जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति…

पूरी खबर पढ़ें →
સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ખાતે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ દ્વારા પરંપરાગત પિતૃ તર્પણ વિધિ સંપન્ન
Gir Somnath09 Sep

સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ખાતે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ દ્વારા પરંપરાગત પિતૃ તર્પણ વિધિ સંપન્ન

સોમનાથ ત્રિવેણી સંગમ ઘાટ ખાતે શ્રાવણ વદ તેરસના પાવન દિવસે વેરાવળ સમસ્ત ખારવા સમાજ ના પટેલ જીતુભાઇ કુહાડા…

पूरी खबर पढ़ें →
संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ्
Chhindwara09 Sep

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ्

संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ् गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा विधानसभा अमरवाड़ा की सिंगोड़ी क्षेत्रीय बैठक…

पूरी खबर पढ़ें →
रोज शराब पीने वाली श्यामबाई को एक ही दिन में भारी पड़ा ‘लोकल ब्रांड’, जहरीली शराब ने छीन ली जिंदगी
Sagar09 Sep

रोज शराब पीने वाली श्यामबाई को एक ही दिन में भारी पड़ा ‘लोकल ब्रांड’, जहरीली शराब ने छीन ली जिंदगी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शराब की वर्षों पुरानी लत शायद श्यामबाई के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
विश्व मस्कुलर दिवस एवं विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर कार्यशाला आयोजित
Sagar09 Sep

विश्व मस्कुलर दिवस एवं विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर कार्यशाला आयोजित

भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * क्षेत्रीय दिव्यता पुनर्वास केंद्र सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!