Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में खपाने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व 11 जिंदा कारतूस सहित 72 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल जप्त

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ललितपुर से सस्ती शराब लाकर बीना में खपाने वाला आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व 11 जिंदा कारतूस सहित 72 लीटर अवैध शराब और मोटरसाइकिल जप्त - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * अपराधों की रोकथाम एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बीना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 21 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब, अवैध हथियार एवं कारतूस के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान लगभग 72 लीटर अवैध शराब, 01 देशी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस एवं 01 मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग 72,480 रुपये कीमत का अवैध माल-मशरूका जप्त किया गया है। कार्रवाई में अवैध हथियार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा अवैध शराब के मामलों में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बीना के मार्गदर्शन में थाना बीना पुलिस द्वारा की गई। थाना बीना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में मुख्तार पिता सुल्तान खां निवासी कालूखेड़ी बीना को अवैध शराब एवं कारतूस के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ एवं प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से कम कीमत में शराब लाकर बीना क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करता था। आरोपी के कब्जे से ललितपुर (उ.प्र.) से लाई गई दबंग 28 यू.पी.

मेड लिकर मसाला की 13 पाव टेट्रा पैक, कुल मात्रा 2.6 लीटर, कीमत 780 रुपये, 10 जिंदा कारतूस कीमत करीब 5,000 रुपये तथा एक मोटरसाइकिल कीमत करीब 20,000 रुपये जप्त की गई। इसी कार्रवाई के दौरान अभय पाल पिता कुंदन लाल पाल उम्र 24 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड बीना के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस प्रकार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से 01 देशी कट्टा एवं कुल 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। थाना बीना पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब रखने एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कुल 21 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

कार्रवाई के दौरान बट्टा उर्फ हिम्मत रजक, सुनील तिवारी, हरिशंकर अहिरवार, रुपेश अहिरवार, आशीष कुमार अहिरवार, मनीष रैकवार, रिक्की कोहली, संतोष अहिरवार, सुजल सिसोदिया, धनीराम अहिरवार, राजकुमार, राशिद खान, राजाबाबू चौहान, प्रीति लोधी, रामअवतार पुरोहित, सत्यम उर्फ प्रशांत शर्मा, योगेश राजपूत, शैलेन्द्र लोधी एवं मोतीलाल अहिरवार सहित अन्य आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई। अवैध शराब के सभी मामलों में धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

वहीं अवैध हथियार एवं जिंदा कारतूस बरामदगी के मामलों में धारा 25(1-बी), 27 एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कुल कार्रवाई एवं जप्ती,- कुल प्रकरण – 21- अवैध शराब – लगभग 72 लीटर- देशी कट्टा – 01- जिंदा कारतूस – 11
– मोटरसाइकिल – 01- कुल जप्त माल-मशरूका – लगभग 72,480 रुपये ,थाना बीना पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री तथा अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की निगरानी करते हुए उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक लखन राज, उप निरीक्षक निशांत भगत, उप निरीक्षक रुपकिशोर जोरम, सहायक उप निरीक्षक धनीराम, सहायक उप निरीक्षक प्रीति थापा, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक विजय गौतम, राजेश पटेल, हाकमसिंह, नरेन्द्र, सुनील ठाकुर, युनिस खान, हेमंत तिवारी, गनेशराम भारती, आरक्षक प्रेमजीत, राहुल सोलंकी, दीपसिंह, अजय, बृजेन्द्र सिंह, सूरज शर्मा, संदीप यादव, बाबूलाल, महेश नामदेव, दिनेश राय, महिला आरक्षक रेवती एवं महिला आरक्षक ममता की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिम ट्रेनर ने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब
Mahrajganj08 Sep

जिम ट्रेनर ने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

जिम ट्रेनर ने पत्नी के साथ मिलकर किशोरी की हत्या की, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर डाला…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨 जहानगंज में पीड़ित परिवार को घर में रोकने का आरोप, पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप फर्रुखाबाद।
Farrukhabad08 Sep

🚨 जहानगंज में पीड़ित परिवार को घर में रोकने का आरोप, पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप फर्रुखाबाद।

🚨 जहानगंज में पीड़ित परिवार को घर में रोकने का आरोप, पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप फर्रुखाबाद।…

पूरी खबर पढ़ें →
एमपी में है सबसे भ्रष्ट सरकार, राहुल गांधी ने कहा- दवा, पानी, शराब सब कुछ मिल रहा जहरीला
Sagar08 Sep

एमपी में है सबसे भ्रष्ट सरकार, राहुल गांधी ने कहा- दवा, पानी, शराब सब कुछ मिल रहा जहरीला

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर जिले में संदिग्ध जहरीली शराब से हुई…

पूरी खबर पढ़ें →
🚨 जहानगंज में पीड़ित परिवार को घर में रोकने का आरोप, पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के कोरीखेड़ा गांव में पीड़ित परिवार के साथ पुलिस कार्रवाई को ले
🚨 जहानगंज में पीड़ित परिवार को घर में रोकने का आरोप, पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के कोरीखेड़ा गांव में पीड़ित परिवार के साथ पुलिस कार्रवाई को ले
अमानक शराब पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख,अवैध शराब की रोकथाम के लिए त्रिस्तरीय रणनीति – सर्वे, चौपाल और सख्त कानूनी कार्रवाई
Sagar08 Sep

अमानक शराब पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख,अवैध शराब की रोकथाम के लिए त्रिस्तरीय रणनीति – सर्वे, चौपाल और सख्त कानूनी कार्रवाई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में अवैध एवं अमानक/जहरीली शराब की बिक्री व…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!