Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Haridwar

गर्भवती पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, पति गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की कार्रवाई, नहर में मिला था युवती का शव।

08 Sep 2026, 09:23 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गर्भवती पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, पति गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की कार्रवाई, नहर में मिला था युवती का शव। - HARIDWAR, उत्तराखंड

फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में नामजद उसके पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर मृतका को मानसिक रूप से परेशान करने और धमकी देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार 26 जुलाई को रामधाम कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय बेटी सुहानी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अगले दिन 27 जुलाई को उसका शव पथरी पावर हाउस स्थित बैराज से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने बताया कि सुहानी ने अजय नामक युवक से उनकी मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी।

जांच में सामने आया कि दोनों ने 25 जून को कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस का कहना है कि सुहानी के गर्भवती होने के बाद उसका पति अजय कथित तौर पर उस पर अपनी इच्छा के मुताबिक काम करने का दबाव बनाता था और गर्भवती होने की बात मोहल्ले में बताने की धमकी देता था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। आरोप है कि 25 जुलाई को उसने बहादराबाद में लाल पुल के पास नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली।

मामले में 13 अगस्त को गुमशुदगी को मुकदमा अपराध संख्या 283/26 में धारा 108 बीएनएस के तहत तरमीम किया गया। पुलिस ने नामजद आरोपी अजय (28) पुत्र स्व. राजपाल, निवासी ब्रह्मपुरी, रावली महदूद, को पूछताछ के बाद 7 सितंबर को हिरासत में लिया। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक चरण सिंह चौहान (चौकी प्रभारी गैस प्लांट), कांस्टेबल करम सिंह और कांस्टेबल गंभीर तोमर शामिल रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लक्सर में घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरों व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद।
Haridwar09 Sep

लक्सर में घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरों व वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद।

फुरकान अंसारी। लक्सर। मुण्डाखेड़ा कलां गांव में घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी…

पूरी खबर पढ़ें →

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bilaspur09 Sep

_कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश_* 🟣 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में

*🟣_कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश_* 🟣 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल…

रोज शराब पीने वाली श्यामबाई को एक ही दिन में भारी पड़ा ‘लोकल ब्रांड’, जहरीली शराब ने छीन ली जिंदगी
Sagar09 Sep

रोज शराब पीने वाली श्यामबाई को एक ही दिन में भारी पड़ा ‘लोकल ब्रांड’, जहरीली शराब ने छीन ली जिंदगी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शराब की वर्षों पुरानी लत शायद श्यामबाई के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में सख्ती के बाद सिद्धार्थनगर बनी गांजा माफियाओं की नई पनाहगाह, तस्कर दिनेश जायसवाल का नेटवर्क सक्रिय
Siddharthnagar09 Sep

बस्ती में सख्ती के बाद सिद्धार्थनगर बनी गांजा माफियाओं की नई पनाहगाह, तस्कर दिनेश जायसवाल का नेटवर्क सक्रिय

बस्ती में कड़ाई तो सिद्धार्थनगर में शरण ले रहे गांजा माफिया, खाकी की मेहरबानी से फल-फूल रहा दिनेश…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!