Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में भारत विकास परिषद का नौ सितंबर से शुरू होगा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम

08 Sep 2026, 10:36 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ: भारत विकास परिषद का नौ सितंबर से शुरू होगा गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

भारत विकास परिषद के प्रांतीय आह्वान पर परिषद की कांठ शाखा के तत्वावधान में कांठ नगर एवं क्षेत्र के करीब एक दर्जन प्रतिष्ठित विद्यालयों में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम नौ सितंबर से शुरू होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज से किया जाएगा।

 

विद्यालय की प्रार्थना सभा में मेधावी छात्राओं एवं सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता एवं प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मन में माता-पिता, बड़ों और गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का विशेष स्थान है और विद्यार्थियों में संस्कार एवं सम्मान की भावना जागृत करने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

उन्होंने बताया कि ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम डीएसएम इंटर कॉलेज, एसवी चिल्ड्रन एकेडमी, दिल्ली पब्लिक स्कूल कुचावली, सेंट पॉल इंटरनेशनल, केसर जहां कयामुद्दीन इंटर कॉलेज, यश पब्लिक स्कूल, एनएस संस्कार एकेडमी, बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज सहित क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा।

 

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

झारखंड विधानसभा की लोक लेखा समिति ने की विभिन्न विभागों से संबंधित सामान्य, सामाजिक, आर्थिक एवं राजस्व प्रक्षेत्रों से संबंधित कंडिकाओं की समीक्षा
सऊदी अरब में ड्रोन हमले में बांसगांव के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Siddharthnagar24 Oct

सऊदी अरब में ड्रोन हमले में बांसगांव के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सऊदी अरब में हुए मिसाइल और ड्रोन हमले में उत्तर प्रदेश के बांसगांव निवासी युवक कमलेश पांडेय की…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!