Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण

09 Sep 2026, 12:16 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं ने देखा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

तहसील कांठ के सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण दिखाया गया। सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने की घोषणा पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने खुशी का इजहार किया।

 

मंगलवार को कार्यक्रम में छजलैट के नि. ब्लॉक प्रमुख/प्रशासक चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने सराहनीय कार्य किया है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और वे अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी छजलैट अनीता देवी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 4000 तथा सहायिकाओं का 2000 रुपये बढ़ाया गया है। इसके साथ ही पांच लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा सहित अन्य लाभ की भी व्यवस्था की गई है।

 

इस अवसर पर नि. ब्लॉक प्रमुख चौधरी राजपाल सिंह एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अनीता देवी ने गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित की। वहीं सराहनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ज्योति सरन, बबली, सविता, बबीता, आशा देवी, सोमवती, शीतल, राजबाला, अभिलाषा, संजू, सरोज, शीतल, मुस्कान, पायल, दीपिका, शिवानी सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं मौजूद रहीं।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सलेमपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल का भव्य स्वागत
Moradabad08 Sep

कांठ: राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर सलेमपुर में प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर गांव लौटे राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर कांठ…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में 50 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा फर्रुखाबाद आज जनपद फर्रुखाबाद में बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं,
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhansi08 Sep

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार हुआ, नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिले नियुक्त पत्र

झांसी दिनांक 08 सितंबर 2026 ----------------- *आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़कर ₹12 हजार और सहायिकाओं का ₹6 हजार…

पूरी खबर पढ़ें →
मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला
Mahrajganj08 Sep

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में सकुशल खोज निकाला

मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 8 वर्षीय बालक, ठूठीबारी पुलिस ने 2 घंटे में…

पूरी खबर पढ़ें →
साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93
Mahrajganj08 Sep

साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93

महराजगंज। साइबर फ्रॉड के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, महराजगंज पुलिस ने वापस कराए ₹54,740.93 महराजगंज साइबर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!