बच्चों के साथ बैठकर एसडीएम ने चखा मध्याह्न भोजन विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पठन-पाठन व भोजन व्यवस्था पर जताई संतुष्टि
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_स्थानीय कम्पोजिट विद्यालय में मंगलवार को उस समय बच्चों के बीच उत्साह का माहौल रहा, जब एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता और खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम और खंड शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर पठन-पाठन की स्थिति देखी। शिक्षकों से कक्षा संचालन, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति तथा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुपालन की जानकारी ली।
अधिकारियों ने बच्चों से भी बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद अधिकारियों ने विद्यालय की रसोई और खाद्यान्न भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया।
रसोई की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, खाद्य सामग्री के रखरखाव और बच्चों को समय से भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि मध्याह्न भोजन योजना बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है। इसका उद्देश्य बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति को भी बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में आने वाली कमियों को समय रहते दूर कराया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी प्रेम शंकर राम ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की अपील की।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शैलेश मोहन ने अधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsमैं शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली राहुल गांधी का दो दिवसीय दौरा आज राहुल गांधी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं…
पूरी खबर पढ़ें →
फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों को लूटने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; मौत का खौफ दिखाकर छीनते…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨⚖️ 🔥 मस्जिद कमेटी ने दाखिल की याचिका, बिना कानूनी नोटिस ध्वस्तीकरण का आरोप — वर्शिप एक्ट के…
पूरी खबर पढ़ें →
₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी का मामला, फरार चल रहा बैंक मैनेजर अमित कुमार गिरफ्तार — करेंसी चेस्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨 आज की बड़ी खबरें 🚨 🔥 रायबरेली में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब, महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
रानीपुर (मऊ): रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास रानीपुर-खुरहट मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 11 बजे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।