तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपो को मारी टक्कर चार घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


रानीपुर (मऊ): रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव के पास रानीपुर-खुरहट मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने टेम्पो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेम्पो में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में टड़वा खिड़खाड़, रानीपुर की कमला देवी और माया देवी शामिल हैं। इनके अलावा भुसुवा, रानीपुर (मूल निवासी जहानागंज, आजमगढ़) की सुनीता और चिरैयाकोट थाना क्षेत्र की प्रियंका भी घायल हुई हैं।
टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कमला देवी, माया देवी और सुनीता की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मऊ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रियंका का इलाज रानीपुर CHC में ही चल रहा है।
हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने पिकअप का पीछा किया।
भागने के चक्कर में पिकअप चालक ने नोहरेपुर गांव के पास एक बिजली के खंभे में टक्कर मार दी और उसे तोड़ दिया। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर नोहरेपुर गांव के पास से पिकअप को पकड़ लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सीधी जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति…
पूरी खबर पढ़ें →
₹17.29 करोड़ की नकली करेंसी का मामला, फरार चल रहा बैंक मैनेजर अमित कुमार गिरफ्तार — करेंसी चेस्ट…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨 आज की बड़ी खबरें 🚨 🔥 रायबरेली में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत जगह-जगह उमड़ा जनसैलाब, महराजगंज…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती-दुबौलिया थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग बैरागल निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास लावारिस हालात में मिली अपाची बाइक…
पूरी खबर पढ़ें →
संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ् गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा विधानसभा अमरवाड़ा की सिंगोड़ी क्षेत्रीय बैठक…
पूरी खबर पढ़ें →
जरहटिया के बच्चों ने क्रिकेट मुकाबले में जमालपुर टीम को दी शिकस्त मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।