जरहटिया के बच्चों ने क्रिकेट मुकाबले में जमालपुर टीम को दी शिकस्त
मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के जरहटिया में आज छोटे बच्चों के बीच शानदार क्रिकेट मुकाबला खेला गया। मुकाबले में जरहटिया की टीम ने जमालपुर की टीम को शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की।
जरहटिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद अफ्फान ने शानदार छक्के और चौके लगाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन से मैदान में मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
छोटे खिलाड़ियों के इस शानदार खेल ने साबित कर दिया कि गांवों में भी क्रिकेट की प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।