Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

70 रुपए किलो वाली चीनी 45 रुपए हुई, ग्राहक को कब मिलेगी इस भाव पर?

09 Sep 2026, 02:06 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
70 रुपए किलो वाली चीनी 45 रुपए हुई, ग्राहक को कब मिलेगी इस भाव पर? - सागर, मध्य प्रदेश

भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * चीनी के दाम में डेढ़ महीने पहले शुरू हुई तेज उछाल अब धीमी पड़ गई है। जुलाई-अगस्त में ₹44 प्रति किलो के आसपास रहने वाला चीनी का एक्स-मिल भाव ₹70 किलो तक पहुंच गया था, लेकिन सरकारी सख्ती, बाजार में जमा अतिरिक्त स्टॉक निकलने और नई खरीद कमजोर पड़ने से अब यह फिर ₹44-₹45 किलो पर आ गया है।

हालांकि एक्स-मिल भाव में भारी गिरावट के बावजूद उपभोक्ताओं को अभी इसका पूरा लाभ नहीं मिला है और बाजार में चीनी 60-63 रुपये किलो के आसपास बिक रही है। एक्स-मिल भाव में गिरावट का असर सबसे पहले थोक बाजार पर पड़ता है।

नीचे तक असर पहुंचने में समय लगेगा। मिल से निकलने के बाद चीनी थोक कारोबारी, वितरक और फिर खुदरा दुकानदार तक पहुंचती है।

तेजी के दौरान महंगे दाम पर खरीदा गया पुराना स्टाक भी अभी बाजार में है। कारोबारी उसे लागत से नीचे बेचने के बजाय पुराना भाव ही बनाए रखते हैं।

चीनी उद्योग के मुताबिक एक्स-मिल भाव में आई गिरावट का असर खुदरा बाजार में पूरी तरह दिखने में कम से कम सात से 10 दिन लग सकते हैं। फिलहाल तेजी के दौरान बढ़े करीब ₹26-₹27 किलो के भाव में लगभग पूरी बढ़ोतरी खत्म हो चुकी है।

अगले कुछ दिनों में थोक बाजार में इसका असर और साफ दिखाई दे सकता है। 5 सितंबर को महाराष्ट्र में एम-ग्रेड चीनी का एक्स-मिल भाव ₹4,350 क्विंटल और कर्नाटक में ₹4,380 क्विंटल रहा।

दरअसल, चीनी की उपलब्धता को लेकर आशंका पैदा हुई तो थोक उपभोक्ताओं और कारोबारियों ने जरूरत से ज्यादा चीनी खरीदकर रख ली। इससे बाजार में उपलब्ध स्टाक घट गया और दाम तेजी से बढ़ने लगे।

लेकिन सरकार के हस्तक्षेप के बाद बाजार पलट गया। 1 सितंबर से थोक उपभोक्ताओं के लिए चीनी का स्टाक अधिकतम 15 दिन की जरूरत तक सीमित कर दिया गया।

इससे जिन कारोबारियों के पास जरूरत से ज्यादा माल जमा था, उन्हें बाजार में निकालना पड़ा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

रोज शराब पीने वाली श्यामबाई को एक ही दिन में भारी पड़ा ‘लोकल ब्रांड’, जहरीली शराब ने छीन ली जिंदगी
Sagar09 Sep

रोज शराब पीने वाली श्यामबाई को एक ही दिन में भारी पड़ा ‘लोकल ब्रांड’, जहरीली शराब ने छीन ली जिंदगी

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शराब की वर्षों पुरानी लत शायद श्यामबाई के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
विश्व मस्कुलर दिवस एवं विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर कार्यशाला आयोजित
Sagar09 Sep

विश्व मस्कुलर दिवस एवं विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर कार्यशाला आयोजित

भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * क्षेत्रीय दिव्यता पुनर्वास केंद्र सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत…

पूरी खबर पढ़ें →
कोटर ब्रेकिंग न्यूज़* टिकरी से रखौंधा जोड़ने वाला मार्ग बना खंडहर*
Satna09 Sep

कोटर ब्रेकिंग न्यूज़* टिकरी से रखौंधा जोड़ने वाला मार्ग बना खंडहर*

*कोटर ब्रेकिंग न्यूज़* *टिकरी से रखौंधा जोड़ने वाला मार्ग बना खंडहर* टिकरी से रखौंधा जाने वाली मार्ग पूरा…

पूरी खबर पढ़ें →
बंडा जहरीली शराब कांड ने उजाड़े कई परिवार,सरकार की सख्त कार्यवाही की आस में आमजन,लगातार चल रही प्रशासनिक सर्जरी,कई अधिकारी सस्पेंड तो कई इधर से उधर
🚨 फर्रुखाबाद में नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील!
Farrukhabad09 Sep

🚨 फर्रुखाबाद में नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील!

🚨 फर्रुखाबाद में नर्सिंग होम पर बड़ी कार्रवाई, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा अस्पताल सील! मरीज भर्ती मिले, डॉक्टर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!