रोज शराब पीने वाली श्यामबाई को एक ही दिन में भारी पड़ा ‘लोकल ब्रांड’, जहरीली शराब ने छीन ली जिंदगी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *शराब की वर्षों पुरानी लत शायद श्यामबाई के लिए कभी जानलेवा नहीं बनी थी, लेकिन एक दिन गांव में बिकने वाली कथित ‘लोकल ब्रांड’ शराब उनके जीवन का आखिरी नशा बन गई। सागर जिले के जहरीली शराब कांड ने बंडा तहसील के छापरी गांव की एक और जिंदगी छीन ली।
इलाज के दौरान सोमवार को श्यामबाई ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक श्यामबाई लंबे समय से शराब का सेवन करती थीं।
घटना वाले दिन उनका बेटा किसी रिश्तेदारी में गांव से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान श्यामबाई ने गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब मंगवाई और उसका सेवन कर लिया।
शराब पीने के कुछ ही समय बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिवार के लोग उन्हें तत्काल बंडा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही।
डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया। परिवार को उम्मीद थी कि इलाज से श्यामबाई की जान बच जाएगी, लेकिन सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
श्यामबाई की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बेटे के सिर से मां का साया उठ गया और घर में चीख-पुकार मच गई।
जिस शराब को श्यामबाई वर्षों से अपनी आदत के रूप में पीती आ रही थीं, उसी शराब के एक संदिग्ध पैकेट या बोतल ने आखिरकार उनकी जिंदगी छीन ली। सागर जिले में जहरीली शराब का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है।
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 13 लोगों की मौत की बात सामने आई है, जबकि स्थानीय लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा मौतों की संख्या इससे कहीं अधिक होने के दावे किए जा रहे हैं। छापरी गांव की श्यामबाई की मौत ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब का कारोबार किसकी सरपरस्ती में फल-फूल रहा था और इसकी कीमत अब कितने परिवारों को अपने अपनों की जान देकर चुकानी पड़ेगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV News*🟣_कोसा मर्डर केस का पर्दाफाश_* 🟣 ▪️*ग्राम कोसा के मृतक अमित भंडारी की हत्या के षड्यंत्र में शामिल…
पूरी खबर पढ़ें →
संगठन मजबूत, मिशन मजबूत गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ् गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छिंदवाड़ा विधानसभा अमरवाड़ा की सिंगोड़ी क्षेत्रीय बैठक…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * क्षेत्रीय दिव्यता पुनर्वास केंद्र सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत…
पूरी खबर पढ़ें →
*कोटर ब्रेकिंग न्यूज़* *टिकरी से रखौंधा जोड़ने वाला मार्ग बना खंडहर* टिकरी से रखौंधा जाने वाली मार्ग पूरा…
पूरी खबर पढ़ें →
भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * चीनी के दाम में डेढ़ महीने पहले शुरू हुई…
पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती में कड़ाई तो सिद्धार्थनगर में शरण ले रहे गांजा माफिया, खाकी की मेहरबानी से फल-फूल रहा दिनेश…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।