Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावियों और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को किया सम्मानित

09 Sep 2026, 08:53 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में भारत विकास परिषद ने मेधावियों और सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को किया सम्मानित - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

भारत विकास परिषद के प्रांतीय आह्वान पर परिषद की कांठ शाखा के तत्वावधान में बुधवार को नगर स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। इसके बाद विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

IMG 20260909 0754374112
मेधावी छात्र को सम्मानित करते मुकेश माहेश्वरी एवं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता।

विद्यालय के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने कहा कि भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण और संस्कार के भाव के साथ समाज के हित में कार्य करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं नित्या शर्मा पुत्री दीपक शर्मा, राज यादव पुत्र नरेंद्र सिंह, दिव्यांशी चौहान पुत्री धर्मेश सिंह, नाजिश परवीन पुत्री मोहम्मद अफजाल, कनक सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह, शंख अग्रवाल पुत्र सौरभ अग्रवाल एवं बुशरा पुत्री मोहम्मद नईम को सम्मानित किया गया। वहीं सर्वश्रेष्ठ शिक्षक जितेंद्र कुमार को भी सम्मानित किया गया।

IMG 20260909 0759034332
भारत विकास परिषद के कार्यक्रम के दौरान महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मौजूद छात्र-छात्राएं।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद कांठ के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, प्रांतीय मीडिया प्रभारी सुदेश बिश्नोई, सचिव गौरव बिश्नोई, सुरेश चौहान, प्रमोद बिश्नोई, मदन सिंह, अखिलेश कुमार बिश्नोई, भानु प्रताप सिंह, विष्णु अवतार प्रजापति, पंकज कुमार, प्रद्युम्न बिश्नोई, दीपक चौहान, राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेशचंद्र गुप्ता ने की तथा संचालन गौरव बिश्नोई ने किया। आगंतुकों का प्रधानाचार्य मदन सिंह ने आभार व्यक्त किया।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम वैश्य पंचायती धर्मशाला प्रखंड ज्वालापुर में संपन्न हुआ!
Haridwar09 Sep

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम वैश्य पंचायती धर्मशाला प्रखंड ज्वालापुर में संपन्न हुआ!

विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस कार्यक्रम वैश्य पंचायती धर्मशाला प्रखंड ज्वालापुर में संपन्न हुआ! आज के कार्यक्रम में…

पूरी खबर पढ़ें →
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सभागार बस्ती में। आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त श्री राजेंद्र सिंह जी की अध्यक्षता में हुई बैठक
Basti09 Sep

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सभागार बस्ती में। आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त श्री राजेंद्र सिंह जी की अध्यक्षता में हुई बैठक

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सभागार बस्ती में। आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज
Dhar09 Sep

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5 प्रकरण दर्ज

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5600 लीटर गुड़-लाहन एवं 75 लीटर कच्ची शराब जप्त,…

पूरी खबर पढ़ें →
*श्रीकृष्ण छठी पर धूमधाम से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर*
Shamli09 Sep

*श्रीकृष्ण छठी पर धूमधाम से निकाली गई भव्य पालकी यात्रा, जयकारों से गुंजायमान हुआ नगर*

​कांधला संवाददाता: श्रीकृष्ण छठी के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा पूरे धार्मिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!