कांठ: महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के आठ छात्रों का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आठ सितंबर 2026 को गांधी इंटर कॉलेज दड़ियाल रामपुर में मंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढा के खेल शिक्षक पदम सिंह के दिशा निर्देशन में विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान चयनर्ताओं द्वारा तीनों वर्गों में विद्यालय के आठ छात्रों का चयन राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया।

सीनियर वर्ग में वैभव, उज्जवल वशिष्ठ, जूनियर वर्ग में कार्तिक चौहान, प्रिंस चौहान, विनायक भारद्वाज और सब जूनियर वर्ग में वैभव चौधरी, विनायक राजपूत और वैभव का चयन किया गया। बुधवार को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज कांठ में प्रार्थना सभा के विद्यालय के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनकर तथा शील्ड देकर सम्मानित किया। इसी के साथ सभी खिलाड़ियों व खेल शिक्षक को उनकी इस उपलब्धि हेतु शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धैर्य व संयम के साथ खेलने हेतु प्रेरित किया। पदम सिंह ने बताया कि चयनित सभी खिलाड़ी 24 सितंबर से 27 सितंबर तक प्रयागराज में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में सभी शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsUP के 5 तहसीलदार निलंबित ! 1-अमित यादव, तहसीलदार सण्डीला ,हरदोई। 2- कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार, देवरिया। 3-…
पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
मेरठ आपका एक ऐतिहासिक निर्णय से पीआरबी 112 के जवानों को तीन शिफ्ट में यानी 8 घंटे की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News(SD) सुरक्षित UP, तेज़ रिस्पॉन्स: UP 112 को मिलेंगे 425 नए वाहन. आपातकालीन सेवा होगी और तेज़: UP…
पूरी खबर पढ़ें →
जनपद बस्ती फर्जी फाइनेंसर बनकर राहगीरों की गाड़ियां कब्जे में लेने वाले गिरोह का कप्तानगंज पुलिस ने किया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।