Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए – मुख्यमंत्री डा. यादव

10 Sep 2026, 10:05 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए - मुख्यमंत्री डा. यादव - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सागर जिले के बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से लोगों की हुई मृत्यु के प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों – कर्मचारियों पर कठोरतापूवर्क कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाए। नीचे से लेकर ऊपर स्तर तक पूरी गंभीरता से कार्रवाई हो।

जिले में नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाए जिससे ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने मृत्कों के प्रति अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब सामग्री को जप्त करने की भी कार्रवाई की जाए जिससे कोई फिर से इसका सेवन नहीं कर सके। मुख्यमंत्री डॉ.

यादव आज सागर के बुन्देलखंड मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में जनप्रतिनिधियों, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कानून-व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा राज्य शासन अपराध और असामाजिक गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा जिले भर के साथ-साथ आस-पास और सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन जांच अभियान चलाया जाए।

उन्होंने कहा जहाँ कहीं भी शंका या संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश हो, वहाँ तत्परता से पड़ताल की जाए और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ताकीद किया कि पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और विवेकशीलता बनाए रखना अनिवार्य है।

उन्होंने कहा अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि किसी निर्दाेष के विरुद्ध कार्रवाई न हो और कोई बेकसूर व्यक्ति न फंसे। मुख्यमंंत्री डा यादव ने शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की मंशा से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर अनावश्यक अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर पैनी नजर रखने और उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में नशा विरोधी अभियान को गति देने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। साथ ही, नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर जनजागरूकता और नशा मुक्ति के प्रभावी कार्यक्रम संचालित किए जाएं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज यहां घटना के कारण शराब से पीड़ित और बीमार सभी लोगों से मिला हूं।

हमारी सरकार के रहते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के समय कठोर कानून बनाया गया कि इसमें धारा 49 और बाकी 304 जोड़ते हुए हत्या से लेकर आजीवन कारावास और फांसी तक की सजा देने का प्रावधान है। जो इस प्रकार की घटना में लिप्त है, उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

हमने प्रशासन को फ्री हैंड दिया है कि वह उस पर कठोर से कठोर कार्रवाई करें। अभी भी जहां-जहां ऐसी और आवश्यकता लगती है, वह सब भी काम करें।

जिनके अवैध अतिक्रमण हैं या अलग से किसी ने इस प्रकार से अपना साम्राज्य चलाया है, उस पर भी काम करें। बॉर्डर से सटे राज्यों के साथ भी संबंध बनाएं और इस प्रकार से घायलों को तत्परता के साथ जो यहां हो सकता है, वह यहां भी करेंगे।

उम्मीद करेंगे कि यह सबक ऐसा लगेगा कि दोबारा ऐसी किसी की हिम्मत न हो। पूरे राज्य में भी हमने निर्देश जारी किए हैं कि शराब किसी भी प्रकार से वैध हो या अवैध, शराब से जो खतरा होता है, उससे आगे जाकर नशा मुक्ति अभियान चलाने के लिए धार्मिक संस्थाओं के साथ, सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ अलग-अलग स्तर पर शासन की ओर से भी नशा मुक्ति के अभियान चलाने की आवश्यकता है।

जिनके घर में एक बच्चा, दो बच्चा, तीन बच्चा या पिता-पुत्र भी चले गए, यह वाकई कष्टकारी है। सबको मिलजुलकर ऐसी घटना में एकजुटता भी दिखनी चाहिए।

हम सबको इससे निपटने के लिए सामाजिक स्तर पर भी प्रतिबद्धता की जरूरत पड़ेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पीथमपुर महाराणा प्रताप बस स्टैंड वार्ड13 मे प्रशासनिक लापरवाही के चलते जंगल राज कायम एवं गंदगी का आलम कायम आखिर दोषियों ऊपर कार्रवाई होगी क्या?
सितंबर में जेठ सी तपिश! पश्चिमी हवाओं से भट्टी बना हरियाणा, किसानों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी
Kurukshetra10 Sep

सितंबर में जेठ सी तपिश! पश्चिमी हवाओं से भट्टी बना हरियाणा, किसानों के लिए मौसम विभाग की चेतावनी

हरियाणा में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ते ही पश्चिमी शुष्क (ड्राई) हवाओं ने दस्तक दे दी है। तेज…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Jhalawar10 Sep

निकाय चुनाव में डग सबसे आगे, झालावाड़ शहर में 63.34% मतदान दोपहर 3 बजे तक जिले की चारों नगर निकायों में 65.86 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट।

झालावाड़ 9 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में जिले की चारों नगर निकायों में मतदाताओं में खासा उत्साह…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!