जिले की तीन नगर निकायों में 69.89 प्रतिशत मतदान, बेगूं में सर्वाधिक 84.36 प्रतिशत मतदान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बेगू / चित्तौड़गढ़। नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को जिले की तीन नगर निकायों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान कर लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाई। मतदान के दौरान सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। जिले में कुल 69.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
जिले में बेगूं नगर पालिका क्षेत्र में सर्वाधिक 84.36 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बड़ी संख्या में मतदाता अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वहीं चित्तौड़गढ़ नगर निकाय में 67.87 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रावतभाटा में 66.82 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रावतभाटा में जिले की तीनों नगर निकायों में सबसे कम मतदान हुआ।
मतदान के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए। मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से मतदान संपन्न कराया गया। चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनके विश्वास और जागरूकता को दर्शाया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsइंदौर / तेजकुमार जारवाल / जिला रिपोर्टर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उज्जैन से अयोध्या तक सनातन स्वाभिमान…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल/खबर वंदे भारत लाइव टीवी समाचार, इंदौर की विधानसभा पांच से महेंद्र हार्डिया बीजेपी के…
पूरी खबर पढ़ें →
चूरू । राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव — 2026 के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsशाहपुरा। नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
आंगनवाड़ी केंद्र भाकरी वाला पर सुपोषण दिवस मनाया रोहट : उपखंड के ग्राम पंचायत भाकरी वाला में स्थित…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिलें के बण्डा क्षेत्र में जहरीली शराब के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।