नगर पालिका चुनाव से पहले रिटर्निंग अधिकारी ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी के निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शाहपुरा। नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार को रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। रिटर्निंग अधिकारी ने राजकीय विद्यालयों सहित अन्य भवनों में बनाए गए मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर पेयजल, रैंप, पर्याप्त रोशनी, छाया एवं शौचालय सहित मतदाताओं के लिए आवश्यक सभी मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदान के दिन किसी मतदाता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। संवेदनशील एवं क्रिटिकल बूथों पर विशेष नजर
निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील (क्रिटिकल) मतदान केंद्रों का विशेष रूप से निरीक्षण किया।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती तथा सुरक्षा बलों के रूट चार्ट की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रखने एवं कानून-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने मतदान दलों के ठहरने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा पदाभिहित अधिकारियों एवं संबंधित स्टाफ से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रिटर्निंग अधिकारी ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान करवाना है।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक नानालाल सालवी सहित पुलिस एवं चुनाव शाखा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रखाना ब्यूरो - इंद्रजीत सिंह मजिस्ट्रेट अशोक कुमार…
पूरी खबर पढ़ें →
Gyanauli mod ke pass bike aur Ban ki Takkar mein do vyakti Ghayal Rbm mein aspataal mein Bharti
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।