बण्डा जहरीली शराब काण्ड से आक्रोशित कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के सागर आगमन पर जताया आक्रोश, मुख्यमंत्री का असंवेदनशील चेहरा उजागर-सुरेन्द्र चौधरी

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिलें के बण्डा क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों एवं बड़ी संख्या में लोगों के अस्पतालों में उपचाररत होने की ह्रदयविदारक घटना से आक्रोशित कांग्रेसजनों ने जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी की मुख्य उपस्थिति में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सागर आगमन पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया।इस दौरान मोहन यादव वापस जाओ के नारों की गूँज से मकरोनिया चौराहा गूँज उठा।कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर जहरीली शराब काण्ड व अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ घोषित ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति एवं निर्देशों का सागर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन न करने के लिए दोषी कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सागर को तत्काल पृथक कर समुचें प्रकरण की स्वतंत्र न्यायिक एजेंसी से निष्पक्ष जांच,दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई,पीड़ित परिवारों को न्याय एवं आर्थिक सहायता की पुरजोर मांग उठाई।पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बण्डा जहरीली शराब काण्ड में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों के बीच पहुंचकर उन्हें ढांढस बंधाने और शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मुख्यमंत्री जी के पास दो मिनट का समय न होना भाजपा सरकार के असंवेदनशील चेहरे को उजागर करता है।जिसकी जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए,उतनी कम है।उन्होंने कहा कि बण्डा जहरीली शराब काण्ड बेहद गंभीर और हृदयविदारक घटना है।जहरीली शराब का कारोबार आखिर किन परिस्थितियों में संचालित हो रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग हैं,इसकी तह तक जाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि समुचे प्रकरण की स्वतंत्र न्यायिक एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराई जाए
और जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय हो।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी ने कहा कि बण्डा की घटना ने शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।उन्होंने कहा कि जहरीली शराब के कारण लोगों की जान जाना सामान्य घटना नहीं है। इसके लिए जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बण्डा जहरीली शराब काण्ड को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।सरकार को इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवारों के साथ न्याय करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार को संरक्षण देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाना चाहिए।इस दौरान मुख्य रूप से सेवादल के प्रदेश महामंत्री विजय साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आर आर पारासर,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,जिला कांग्रेस सचिव पुरुषोत्तम शिल्पी,मनोज राय,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अक्षय कुमार दुबे,ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा,पार्षद सीमा कमल चौधरी,अशोक कुशवाहा,आनन्द तोमर,अवदेश तोमर,आनन्द सोलंकी, संजय रोहिदास,जय पारासर,विजय पारासर,कोमल सिंह,हरगोविंद कुर्मी,मोतीलाल कुर्मी, राजा बुन्देला,कमल चौधरी,साहित्य पांडेय,दुर्गेश अहिरवार,पप्पू सेन,प्रेम लाल अहिरवार,सुभाष रोहित,सुदीप पटैरिया,सत्यम सिंह चौधरी, मदन सेन,राकेश रजक,विशाल बाबू,राजेन्द्र साहनी, सहेन्द्र राठौर, गणेश ठाकुर,रेवाराम रजक, अजय बमदेले,गुड्डू रैकवार,सत्यम जैन,कपूर अहिरवार,रघुनाथ अहिरवार,छोटे लाल,संतोष रजक,अवदेश पटेरिया,पुरुषोत्तम लाल,गोलन अहिरवार,कमल रजक, हेमराज अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






