सागर पुलिस की अपील का असर,अवैध शराब की सूचना हेल्पलाइन पर एक दिन में 69 सूचना प्राप्त हुई

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सागर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को आमजन का व्यापक सहयोग मिल रहा है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा आज अवैध शराब संबंधी सूचना देने के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 7701055235 पर सुबह से अब तक कुल 69 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।
सागर पुलिस द्वारा प्राप्त प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को तत्काल भेजकर मौके पर तस्दीक एवं आवश्यक कार्रवाई कराई गई। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस द्वारा अब तक 4 स्थानों पर अवैध शराब पकड़ी गई, जबकि 1 सूचना पर सट्टे का प्रकरण दर्ज किया गया है।
अन्य प्राप्त सूचनाओं की भी संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा तस्दीक एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। सागर पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई में आमजन की सहभागिता को महत्वपूर्ण मानते हुए यह हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था।
हेल्पलाइन पर बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा सूचनाएं देना इस बात का प्रमाण है कि सागर जिले के नागरिक अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस के साथ मजबूती से खड़े हैं। पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने हेल्पलाइन पर सूचना देने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस को प्राप्त होने वाली प्रत्येक सूचना महत्वपूर्ण है।
नागरिक बिना किसी भय या संकोच के अपने आसपास होने वाली अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें। प्राप्त प्रत्येक सूचना का गंभीरता से सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सागर पुलिस द्वारा हेल्पलाइन पर सूचना देने वाले सभी नागरिकों की पहचान सर्वथा गोपनीय रखी जा रही है। नागरिकों से अपील है कि वे अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण के साथ-साथ जुआ, सट्टा अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी भी पुलिस को दें।
अवैध शराब संबंधी सूचना हेतु हेल्पलाइन नंबर* 7701055235 अपराध के विरुद्ध आपकी एक सूचना, पुलिस की बड़ी कार्रवाई का आधार बन सकती है। आगे आएं, सूचना दें और समाज को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।सागर पुलिस ने हेल्पलाइन पर सूचना देने वाले सभी जागरूक नागरिकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






