Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में समस्याओं और मांगों को लेकर भाकियू टिकैत की अधिकारियों से हुई त्रिपक्षीय वार्ता

09 Sep 2026, 10:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में समस्याओं और मांगों को लेकर भाकियू टिकैत की अधिकारियों से हुई त्रिपक्षीय वार्ता - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन की त्रिपक्षीय वार्ता बुधवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी कांठ स्निग्धा चतुर्वेदी की मध्यस्थता में विभागीय अधिकारियों के साथ संपन्न हुई। वार्ता में संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन में उठाई गई मांगों और किसानों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान जंगलों में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरों की व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस पर चीनी मिलों की ओर से अपनी तरफ से पिंजरे वन विभाग को उपलब्ध कराने तथा नए पिंजरे तैयार कराकर शीघ्र ही गन्ना समिति कांठ में उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। भाकियू पदाधिकारियों ने सुझाव दिया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर भी पिंजरों की व्यवस्था की जाए, जिसका खर्च ग्राम प्रशासकों द्वारा वहन किया जाए।

गन्ना मिल प्रबंधन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया कि गत वर्ष जिन किसानों के पौधा गन्ने का सर्वे हुआ था, उसी आधार पर आगामी पेराई सत्र में उनके पौधा गन्ने की पेड़ी को लिया जाएगा। किसानों ने गेहूं की फसल के समय नहरों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग भी रखी।बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा हुई। किसानों ने उपभोक्ताओं के उत्पीड़न पर रोक लगाने और बिजली संबंधी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र में मृदा परीक्षण केंद्र की व्यवस्था जल्द कराने सहित अन्य समस्याओं पर भी अधिकारियों के साथ वार्ता हुई।

भाकियू टिकैत पदाधिकारियों ने त्रिपक्षीय वार्ता में कुछ विभागों के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और कहा कि किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों की बैठकों में संबंधित विभागों की उपस्थिति सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष दर्शन सिंह बिश्नोई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह बिश्नोई, सियाराम बिश्नोई, अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अंगद सिंह, भविष्य बिश्नोई, पंकज सिंह, महेश ठाकुर, अनोज कुमार, नौबत सिंह, धर्मपाल सैनी, अरविंद बिश्नोई उर्फ जॉनी, पुनकीत सिंह, अंश ढिल्लो आदि मौजूद रहे।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया
Mahrajganj09 Sep

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया

नौतनवा पुलिस ने मारपीट व अन्य धाराओं में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार नौतनवा महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज…

पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण
Mahrajganj09 Sep

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण

12 सितंबर को लगेगी तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित ई-चालानों का होगा निस्तारण महराजगंज। जनपद में आगामी 12…

पूरी खबर पढ़ें →
भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Mahrajganj09 Sep

भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित और 15,000 रुपये की पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट में वांछित/पुरस्कार घोषित महिला अभियुक्त गिरफ्तार महराजगंज। थाना भिटौली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में…

पूरी खबर पढ़ें →
सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं
Mahrajganj09 Sep

सर्राफ को स्मैक के मामले में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में फंसे चारों सिपाहियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं

सर्राफ से वसूली में फंसे चारों सिपाहियों पर गिरेगी गाज, सेवा समाप्त करने की तैयारी काल रिकॉर्डिंग भी…

पूरी खबर पढ़ें →
मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन
Mahrajganj09 Sep

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन

मुरादाबाद में किसान से 50 हजार की घूस लेते पकड़ा गया चकबंदी पेशकार, एंटी करप्शन टीम का बड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!