Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ballia

रसड़ा, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

10 Sep 2026, 10:06 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
रसड़ा, पुलिस को मिली बड़ी सफलता - BALLIA, उत्तर प्रदेश

रसडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता थाना रसड़ा की साइबर हेल्प डेस्क के द्वारा कोर्ट के आदेश के उपरांत ठगे गए ₹2000/- आवेदक को कराए गए वापस
जनपद बलिया में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने एवं पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रसड़ा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया, श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/नोडल साइबर सेल श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय श्री रजनीश कुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री सुशील कुमार के कुशल नेतृत्व में, थाना रसड़ा की साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा त्वरित तकनीकी कार्यवाही करते हुए आवेदक के साथ हुई ₹ 2000/- की साइबर ठगी का पैसा सकुशल वापस कराया गया है।

घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 27.05.2025 को आवेदक संजय कुमार सिंह पुत्र मंगला सिंह निवासी गौरपुरा थाना रसडा जनपद बलिया द्वारा NCRP पोर्टल पर एक शिकायत (शिकायत संख्या- 23105250078244) दर्ज कराई गई थी। साइबर ठगों द्वारा आवेदिक को कॉल करके भ्रमित किया गया और धोखाधड़ी से यूपीआई (UPI) के माध्यम से ₹ 85,800.00/- की धनराशि स्थानांतरित करा ली गई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही थाना रसड़ा की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले का त्वरित संज्ञान लिया। साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उ0नि0 राहुल राय और उनकी टीम द्वारा तत्काल तकनीकी विश्लेषण करते हुए होल्ड धनराशि ₹2000/- को MRM पोर्टल के माध्यम से आवेदक के खाते में वापस कराई गई।

अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर आवेदक द्वारा बलिया पुलिस एवं विशेष रूप से थाना रसड़ा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया है। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम (थाना रसड़ा, बलिया):
निरीक्षक- सुशील कुमार (प्रभारी निरीक्षक रसड़ा)
उ0नि0- राहुल राय (प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क)
उ0नि0- शिवम् कुमार (साइबर हेल्प डेस्क)
क0आ0 अमरदीप यादव (थाना रसड़ा)
का0- प्रिंस प्रजापति (साइबर हेल्प डेस्क)
का0 संगम प्रजापति (साइबर हेल्प डेस्क)
म0का0 काव्या चौधरी (साइबर हेल्प डेस्क)

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कांठ: मंडलायुक्त ने बच्चों को जैव विविधता समझने और झील संरक्षण के लिए किया प्रेरित
Moradabad25 Sep

कांठ: मंडलायुक्त ने बच्चों को जैव विविधता समझने और झील संरक्षण के लिए किया प्रेरित

कांठ तहसील क्षेत्र के गांव मौढ़ा तैईया में झील पर जिला गंगा समिति मुरादाबाद के तत्वावधान में स्वच्छता…

पूरी खबर पढ़ें →
हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l
Kangra25 Sep

हिमाचल प्रदेश :(जिला कांगडां) पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव की नदी विनवा में आज मिला अज्ञात शव l

हिमाचल प्रदेश ( जिला कांगङां )पपरोला.शहर की बुरली कोठी.गांव विनवा नदी में ऐक शव मिला.यह सूचना स्थानीय लोंगों…

पूरी खबर पढ़ें →
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
Siddharthnagar25 Sep

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को खुलेंगे सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की…

पूरी खबर पढ़ें →
भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश
Siddharthnagar25 Sep

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम ने दिया निर्देश

भारी बारिश के दृष्टिगत सिद्धार्थनगर जिले में 1 से 12 तक के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे, डीएम…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!