लाजपतपुरा वार्ड के युवाओं ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को सौंपा मांग-पत्र
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *लाजपतपुरा वार्ड के युवा साथियों ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पर पहुंचकर वार्ड की विभिन्न समस्याओं एवं मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र में विशेष रूप से सड़क एवं नाली निर्माण सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचना संबंधी कार्यों की मांग रखी गई।
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने युवाओं से उनकी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और उन्हें शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके से ही नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर प्रस्तावित कार्यों का स्थल निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
विधायक जैन ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
युवाओं ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और तत्काल अधिकारियों को निर्देशित करने के लिए विधायक जैन का आभार व्यक्त किया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

कटनी माधवनगर के टाल व्यवसायी चमनलाल आनंद से जुड़े तीन ठिकानों पर मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़वाह/पुनासा। सदियों पुरानी कुप्रथाएँ आज भी आधुनिक समाज के लिए एक बड़ा कलंक बनी हुई हैं। एक ओर…
पूरी खबर पढ़ें →
318 सदर विधानसभा में धर्मनाथ खरवार का जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर सरकार की योजनाओं की दी जानकारी सिसवा/महराजगंज/उत्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
कटनी श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर घनश्याम लोधी/ आमगांव बड़ा.नरसिंहपुर में नल-जल योजना की पाइपलाइन से रिसाव, सड़कों पर बह रहा पानी…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला रिपोर्टर घनश्याम लोधी/ आमगांव बड़ा.नरसिंहपुर में नल-जल योजना की पाइपलाइन से रिसाव, सड़कों पर बह रहा पानी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।