Special News: लाड़लियों के बाद Gen-Z लाड़लों हो जाओ तैयार… ऐसी रील बनाओ और पाओ पूरे 1 लाख रुपये,

इंदौर/तेजकुमार जारवाल/वंदे भारत लाइव न्यूज़/ज़िला रिपोर्टर.
सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं तक पहुंच बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है। भाजपा युवा मोर्चा ने ‘वॉइस ऑफ यंग इंडिया’ नाम से अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं को 2 से 3 मिनट की रील बनाकर अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में युवाओं को अपनी रचनात्मकता के जरिए देश और समाज से जुड़े मुद्दों पर विचार रखने होंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित भी किया जाएगा।
विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर बनानी होगी रील
‘वॉइस ऑफ यंग इंडिया’ अभियान में युवाओं के लिए पांच अलग-अलग विषय तय किए गए हैं। इनमें विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण जैसे विषय शामिल हैं। युवा मोर्चा की टीम स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्रों को अभियान से जोड़ रही है। पार्टी का उद्देश्य युवाओं को केवल दर्शक के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी बात रखने वाले सक्रिय भागीदार के रूप में जोड़ना है। रील के माध्यम से युवा अपने विचार, रचनात्मकता और देश से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय सामने रख सकेंगे।
फेसबुक पर अपलोड हो रही युवाओं की रील्सअभियान के तहत तैयार की जा रही रील्स को युवा मोर्चा के फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया जा रहा है। इसके जरिए प्रतियोगिता को सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।दरअसल, भाजपा का यह अभियान उस युवा वर्ग को सीधे जोड़ने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जो पारंपरिक राजनीतिक कार्यक्रमों की तुलना में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्यादा सक्रिय है।
BJP News: बीजेपी में राष्ट्रीय स्तर पर की बड़ी नियुक्तियां… मोर्चा प्रभारियों का ऐलान
पहले तीन स्थानों पर रहने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कारप्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए नकद पुरस्कार भी तय किए गए हैं। पहले स्थान पर आने वाले युवा को 1 लाख रुपए, दूसरे स्थान के विजेता को 50 हजार रुपए और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा प्रतियोगिता में शामिल टॉप-10 युवाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। पुरस्कार और सम्मान के जरिए अधिक से अधिक युवाओं को अभियान से जोड़ने और उन्हें अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश की जा रही है।
रील्स के जरिए सीधा यूथ कनेक्टभाजपा युवा मोर्चा का यह अभियान पार्टी के पारंपरिक कार्यक्रमों से हटकर सोशल मीडिया के जरिए युवाओं से संवाद स्थापित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। रील्स के जरिए जहां युवाओं को अपनी बात रखने का मंच मिल रहा है, वहीं भाजपा भी डिजिटल माध्यमों पर सक्रिय युवा वर्ग के बीच अपनी मौजूदगी मजबूत करने में जुटी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर छात्रों को अभियान की जानकारी दे रहे हैं। आने वाले दिनों में अभियान का दायरा बढ़ाने और इसमें ज्यादा से ज्यादा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






