Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने खाटू खुर्द व मकराना में लिया मतदान तैयारियों का जायजा

10 Sep 2026, 06:49 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने खाटू खुर्द व मकराना में लिया मतदान तैयारियों का जायजा - डीडवाना-कुचामन, राजस्थान

डीडवाना-कुचामन जिले में उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार ने जिले में नगर निकायों के दूसरे चरण में होने वाले मतदान की तैयारियों के तहत गुरुवार को खाटू खुर्द एवं मकराना में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्थापित स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष एवं मतदान बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मतदान एवं मतगणना से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुसार सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों के साथ शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्बाध चुनाव सम्पन्न कराने के संबंध में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की तथा सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन लाखन सिंह गुर्जर, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एरिया व जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धीरावास से देवधाम जोधपुरिया के लिए आठवीं विशाल पदयात्रा आज रवाना, ध्वज की अगुवाई में पैदल यात्री रवाना
Jaipur10 Sep

धीरावास से देवधाम जोधपुरिया के लिए आठवीं विशाल पदयात्रा आज रवाना, ध्वज की अगुवाई में पैदल यात्री रवाना

धीरावास से देवधाम जोधपुरिया के लिए आठवीं विशाल पदयात्रा आज रवाना, ध्वज की अगुवाई में पैदल यात्री रवाना…

पूरी खबर पढ़ें →
जयपुर जिले में गुरुवार को चिलपली मोड में दिल्ली-अलवर-बानसूर से देवधाम जा रहे पदयात्रा जत्थों का चिलपली मोड़ पर भव्य स्वागत, डॉ. विकास जैफ फाउंडेशन ने दी निशुल्क चिकित्सा सेवा
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थित में जेठा में विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन
Sakti10 Sep

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थित में जेठा में विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन

*केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में 11 सितंबर को…

नगर निकाय चुनाव-2026 – मतदान दलों की रवानगी, ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री वितरण की व्यापक व्यवस्था
Jodhpur10 Sep

नगर निकाय चुनाव-2026 – मतदान दलों की रवानगी, ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री वितरण की व्यापक व्यवस्था

जोधपुर : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम, जोधपुर में 11 सितंबर को होने वाले मतदान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!