Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

Khade Hanuman News: खड़े हनुमान के पक्ष में खड़ी हुईं पू्र्व सीएम उमा भारती… सीएम मोहन को लिखा पत्र

10 Sep 2026, 07:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
Khade Hanuman News: खड़े हनुमान के पक्ष में खड़ी हुईं पू्र्व सीएम उमा भारती… सीएम मोहन को लिखा पत्र - इन्दौर, मध्य प्रदेश

उज्जैन/ तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / जिला संवाददाता
उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर समाधान का सुझाव दिया है।

उमा भारती ने कहा कि विकास कार्य अपनी जगह जरूरी हैं, लेकिन धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने सरकार से ऐसा रास्ता तलाशने की अपील की है, जिसमें सड़क विकास का काम प्रभावित न हो और मंदिर को भी किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।CM मोहन यादव को लिखा पत्रउमा भारती ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में खड़े हनुमान मंदिर से जुड़े मामले का शांतिपूर्ण और व्यावहारिक समाधान निकालने पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा कि विकास और आस्था के बीच टकराव की स्थिति पैदा करने के बजाय दोनों के बीच संतुलन बनाकर रास्ता निकाला जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सुझाव दिया कि प्रशासन को तकनीकी और व्यावहारिक विकल्पों पर विचार करना चाहिए, ताकि सड़क चौड़ीकरण समेत प्रस्तावित विकास कार्य भी आगे बढ़ें और धार्मिक स्थल की गरिमा भी बनी रहे।

भोपाल की मस्जिद का दिया उदाहरण
उमा भारती ने अपने पत्र में भोपाल में सड़क चौड़ीकरण के दौरान निकाले गए एक समाधान का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि वहां सड़क निर्माण की योजना में बदलाव करते हुए मस्जिद को बिना नुकसान पहुंचाए रास्ता निकाला गया था।इसी उदाहरण के आधार पर उन्होंने उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के लिए भी वैकल्पिक तकनीकी समाधान तलाशने का सुझाव दिया है।

उनका कहना है कि यदि योजना में जरूरी बदलाव किए जाएं तो मंदिर को प्रभावित किए बिना सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा किया जा सकता है। सिंहस्थ की तैयारियों के बीच मंदिर पर बढ़ी चर्चा उज्जैन में आगामी सिंहस्थ महाकुंभ को देखते हुए बड़े स्तर पर विकास और आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में सड़क चौड़ीकरण की प्रस्तावित योजना के बीच खड़े हनुमान मंदिर और वहां स्थापित प्रतिमा को लेकर चर्चा तेज हुई है। सोशल मीडिया पर मंदिर और प्रतिमा को हटाए जाने की संभावनाओं से जुड़ी खबरें सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच भी चिंता बढ़ी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उमा भारती का पत्र बेहद खास
ऐसे में उमा भारती का मुख्यमंत्री को लिखा पत्र इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन सड़क चौड़ीकरण की योजना और मंदिर की धार्मिक महत्ता के बीच किस तरह का समाधान निकालता है। जिस पर स्थानीय जनता की आस्था जमकर उमड़ रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला प्रशासन की अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई,पलेथनी और बांदरी में 20 से अधिक अवैध ढाबे, होटल और टपरे जमींदोज, करोड़ों की बेशकीमती भूमि अतिक्रमण मुक्त
Sagar12 Sep

जिला प्रशासन की अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई,पलेथनी और बांदरी में 20 से अधिक अवैध ढाबे, होटल और टपरे जमींदोज, करोड़ों की बेशकीमती भूमि अतिक्रमण मुक्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की…

पूरी खबर पढ़ें →
बमोरी जनपद पंचायत कक्ष में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम बमोरी जनपद
Guna11 Sep

बमोरी जनपद पंचायत कक्ष में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम बमोरी जनपद

बमोरी जनपद पंचायत कक्ष में हुआ मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम बमोरी जनपद पंचायत में हुआ मुख्यमंत्री जनसभा कक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
MP News: एक बार फिर दिखी मोहन-हेमंत की केमिस्ट्री… सुबह 9:00 बजे आधे घंटे बंद कमरे में की गोपनीय बैठक
Indore11 Sep

MP News: एक बार फिर दिखी मोहन-हेमंत की केमिस्ट्री… सुबह 9:00 बजे आधे घंटे बंद कमरे में की गोपनीय बैठक

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह करीब…

पूरी खबर पढ़ें →
*आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न* कांटाफोड़ जितु सिंगी – नगर के थाना परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर कांटाफोड़ थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक का आयोजन क
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
शासकीय सेवा भूमि पर बंडा मामले के आरोपी का अवैध कब्जा ध्वस्त
Sagar11 Sep

शासकीय सेवा भूमि पर बंडा मामले के आरोपी का अवैध कब्जा ध्वस्त

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर माफियाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!