Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 26 पेटी अवैध शराब ए 1128 जले हुए क्वार्टर बरामद,पुलिस से बचने के लिए शराब के क्वार्टर जलाकर नष्ट करने का किया गया था प्रयास

10 Sep 2026, 08:13 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 26 पेटी अवैध शराब ए 1128 जले हुए क्वार्टर बरामद,पुलिस से बचने के लिए शराब के क्वार्टर जलाकर नष्ट करने का किया गया था प्रयास - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा अपने स्तर पर भी लगातार सूचनाएं एकत्रित कर अवैध शराब के ठिकानों एवं इससे जुड़े व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

इसी क्रम में थाना बंडा एवं थाना विनायका क्षेत्र के जहरीली शराब प्रकरण में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस रिमांड पर लिए गए प्रकरण के मुख्य आरोपी चंद्रभान उर्फ चंदू राजा पिता द्वारका राजपूत, उम्र 42 वर्ष, निवासी तीतरवाड़ा, थाना बंडा से पूछताछ के दौरान प्राप्त जानकारी एवं उसकी निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संबंधित स्थान पर सर्च कार्रवाई की गई।

आरोपी की निशानदेही पर की गई कार्रवाई के दौरान 26 पेटी अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,30,000 है, बरामद की गई। इसके साथ ही मौके से 1128 जले हुए क्वार्टर भी बरामद किए गए।

जांच में सामने आया है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा अवैध शराब के क्वार्टरों को जलाकर नष्ट करने का प्रयास किया गया था। पुलिस द्वारा जले हुए क्वार्टरों को भी जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब को नष्ट करने के लिए उपयोग में लाई जा रही एक ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹12 लाख है, तथा शराब नष्ट करने के कार्य में उपयोग की जा रही पोकलेन मशीन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख है, को भी पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। इस प्रकार पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ-साथ अवैध शराब को नष्ट करने एवं उससे संबंधित गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे संसाधनों पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा प्रकरण में अपने स्तर पर लगातार सूचनाएं एकत्रित कर अवैध शराब के स्रोत, भंडारण, परिवहन एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। इसी कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी से पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर उसकी निशानदेही पर उक्त अवैध शराब, जले हुए क्वार्टर तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है।

प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं अवैध शराब के स्रोत के संबंध में भी पुलिस द्वारा लगातार जांच की जा रही है। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका,आनंद सिंह, थाना प्रभारी बंडा,भूपेंद्र विश्वकर्मा, थाना प्रभारी विनायका,प्रधान आरक्षक लोकमान्य,प्रधान आरक्षक बादल यादव,प्रधान आरक्षक निकुश कनौजिया,प्रधान आरक्षक विनोद पटेल,आरक्षक सोमेश मिश्रा,एवं दोनों थानों की पुलिस टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी,जब्त एवं बरामद सामग्री,26 पेटी अवैध शराब — अनुमानित कीमत ₹1,30,00,1128 जले हुए क्वार्टर, एक ट्रैक्टर एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली — अनुमानित कीमत ₹12 लाख,एक पोकलेन मशीन,अनुमानित कीमत ₹40 लाख
सागर पुलिस द्वारा अवैध एवं जहरीली शराब के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस द्वारा अपने स्तर पर सूचनाएं एकत्रित कर तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री तथा इस अवैध गतिविधि में उपयोग किए जा रहे संसाधनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लोहान कृषि फार्म सिंगारपुर मार्ग बदहल छीन ली मजदूरों की आज की रोटी बांस से भरा ट्रक फंसा घंटों तक रहा जाम मजदूरों को होना पड़ा वापस
Mandla10 Sep

लोहान कृषि फार्म सिंगारपुर मार्ग बदहल छीन ली मजदूरों की आज की रोटी बांस से भरा ट्रक फंसा घंटों तक रहा जाम मजदूरों को होना पड़ा वापस

मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत लोहान कृषि फार्म पहुंच मार्ग बदहल का खामियाजा आज 10 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
दिन में शादियों में वेटर, रात को लूटपाट…HSGMC के पूर्व सदस्य सतनाम सिंह से 2 लाख लूटने वाले 3 बदमाश हरिद्वार से गिरफ्तार
Kurukshetra10 Sep

दिन में शादियों में वेटर, रात को लूटपाट…HSGMC के पूर्व सदस्य सतनाम सिंह से 2 लाख लूटने वाले 3 बदमाश हरिद्वार से गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र पुलिस की CIA-2 टीम ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के पूर्व सदस्य सतनाम सिंह से…

पूरी खबर पढ़ें →
बंडा की घटना के बाद नरयावली विधानसभा में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान की मांग, गणेश उत्सव से शुरू होगी सामाजिक जागरूकता की नई पहल
Sagar10 Sep

बंडा की घटना के बाद नरयावली विधानसभा में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान की मांग, गणेश उत्सव से शुरू होगी सामाजिक जागरूकता की नई पहल

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। बंडा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब से संबंधित…

पूरी खबर पढ़ें →
श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने वांछित वाहन चालक को किया गिरफ्तार
Mahrajganj10 Sep

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में पुलिस ने वांछित वाहन चालक को किया गिरफ्तार

तेज रफ्तार बाइक से बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत के मामले में चालक गिरफ्तार श्यामदेउरवा/महराजगंज महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना…

पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज पुलिस ने कुल 348 वाहनों का किया चालान जबकि शांति भंग की आशंका में 29 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया ।
Mahrajganj10 Sep

महराजगंज पुलिस ने कुल 348 वाहनों का किया चालान जबकि शांति भंग की आशंका में 29 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया ।

महराजगंज पुलिस का बड़ा अभियान: 348 वाहनों के चालान, 29 लोग शांति भंग में गिरफ्तार सोनौली में 25…

पूरी खबर पढ़ें →
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया
Mahrajganj10 Sep

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया

महराजगंज में चला विशेष चेकिंग अभियान, बाजारों से लेकर रेलवे-बस स्टेशनों तक पुलिस की सघन जांच - डीआईजी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!