Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

बंडा की घटना के बाद नरयावली विधानसभा में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान की मांग, गणेश उत्सव से शुरू होगी सामाजिक जागरूकता की नई पहल

10 Sep 2026, 08:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बंडा की घटना के बाद नरयावली विधानसभा में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान की मांग, गणेश उत्सव से शुरू होगी सामाजिक जागरूकता की नई पहल - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। बंडा विधानसभा क्षेत्र में जहरीली शराब से संबंधित हालिया घटना को गंभीरता से लेते हुए नरयावली विधायक इंजी.

प्रदीप लारिया ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध सघन एवं प्रभावी अभियान चलाने के लिए कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, जिला सागर को पत्र लिखा है। विधायक लारिया ने पत्र में कहा कि जहरीली शराब जैसी घटनाएं केवल कानून- व्यवस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि इनके दुष्परिणाम परिवारों, युवाओं और समाज के व्यापक हितों से जुड़े हैं।

उन्होंने प्रशासन से पुलिस एवं आबकारी विभाग के समन्वय से अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाने का आग्रह किया है। विधायक इंजी.

प्रदीप लारिया ने इस विषय को केवल प्रशासनिक कार्यवाही तक सीमित न रखते हुए इसे सामाजिक सरोकार से जोड़ने की पहल की है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब और नशे के दुष्परिणामों से समाज को बचाने के लिए प्रशासनिक कार्यवाही के साथ जन-जागरूकता भी जरूरी है।

इसी क्रम में गणेश उत्सव से नरयावली विधानसभा क्षेत्र में शराब एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जन-जागरूकता अभियान प्रारंभ करने की घोषणा विधायक श्री लारिया ने की है। अभियान में युवाओं, परिवारों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सहभागिता पर विशेष जोर रहेगा।

विधायक लारिया की इस पहल में किसी व्यक्ति या वर्ग को निशाना बनाने के बजाय अवैध शराब के विरुद्ध सामाजिक चेतना विकसित करने पर जोर रहेगा। उनका प्रयास है कि प्रशासन अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभाए और समाज भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस समस्या के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण तैयार करे।

लारिया ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी है। यदि परिवार, युवा, सामाजिक संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर जागरूकता का वातावरण बनाएं, तो अवैध शराब और नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिल सकती है।नरयावली विधानसभा में प्रस्तावित यह पहल ‘अवैध शराब पर कार्यवाही और समाज में जागरूकता—दोनों साथ’ के विचार पर आधारित होगी।

इसके माध्यम से विधायक ने प्रशासनिक संवेदनशीलता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को जोड़ते हुए एक सकारात्मक और सहभागी अभियान की दिशा में कदम बढ़ाया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लोहान कृषि फार्म सिंगारपुर मार्ग बदहल छीन ली मजदूरों की आज की रोटी बांस से भरा ट्रक फंसा घंटों तक रहा जाम मजदूरों को होना पड़ा वापस
Mandla10 Sep

लोहान कृषि फार्म सिंगारपुर मार्ग बदहल छीन ली मजदूरों की आज की रोटी बांस से भरा ट्रक फंसा घंटों तक रहा जाम मजदूरों को होना पड़ा वापस

मंडला जिले के विकास खंड मोहगांव अंतर्गत लोहान कृषि फार्म पहुंच मार्ग बदहल का खामियाजा आज 10 सितंबर…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 26 पेटी अवैध शराब ए 1128 जले हुए क्वार्टर बरामद,पुलिस से बचने के लिए शराब के क्वार्टर जलाकर नष्ट करने का किया गया था प्रयास
Sagar10 Sep

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 26 पेटी अवैध शराब ए 1128 जले हुए क्वार्टर बरामद,पुलिस से बचने के लिए शराब के क्वार्टर जलाकर नष्ट करने का किया गया था प्रयास

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Garhwa10 Sep

केतार के प्रमुख चिकित्सक एवं समाजसेवी स्वर्गीय ओंकार नाथ शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

केतार। केतार प्रखंड के प्रमुख चिकित्सक एवं समाजसेवी रहे स्वर्गीय श्री ओंकार नाथ शर्मा की तीसरी पुण्यतिथि के…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Dhar10 Sep

बदनावर न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है दिनांक 12/09/2028 को 10:30. से 05:30 तक

बदनावर न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है दिनांक 12/09/2028 को 10:30. से 05:30…

पूरी खबर पढ़ें →
Khade Hanuman News: खड़े हनुमान के पक्ष में खड़ी हुईं पू्र्व सीएम उमा भारती… सीएम मोहन को लिखा पत्र
Indore10 Sep

Khade Hanuman News: खड़े हनुमान के पक्ष में खड़ी हुईं पू्र्व सीएम उमा भारती… सीएम मोहन को लिखा पत्र

उज्जैन/ तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ / जिला संवाददाता उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!