जयपुर जिले में गुरुवार को चिलपली मोड में दिल्ली-अलवर-बानसूर से देवधाम जा रहे पदयात्रा जत्थों का चिलपली मोड़ पर भव्य स्वागत, डॉ. विकास जैफ फाउंडेशन ने दी निशुल्क चिकित्सा सेवा
जयपुर। जयपुर जिले के जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत केलाकाबास़ के चिलपली मोड पर गुरुवार को दिल्ली-अलवर-बानसूर क्षेत्र से देवधाम जोधपुरिया जा रहे पदयात्रा जत्थों का चिलपली मोड़ पर प्रभु नारायण गुर्जर आदि गुर्जर समाज के लोगों ने व चिलपली गांव में श्री देवनारायण भगवान के जयकारों के बीच भव्य स्वागत किया गया।ग्रामीणों ने यात्रा जत्थों का फूल-मालाओं से स्वागत कर जलपान अल्पाहार से मनुहार की। इस दौरान देवनारायण भगवान के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।यात्रा जत्थो का रात्रि ठहराव बहलोड स्थित श्री देवनारायण मंदिर में ठहराव करेंगे, जहां रात्रि सत्संग का आयोजन होगा।निशुल्क चिकित्सा सेवा-इस अवसर पर डॉ. विकास जैफ फाउंडेशन की ओर से बहलोड देवनारायण मंदिर में निशुल्क चिकित्सा सेवा के लिए एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम द्वारा जयपुर जिले की सीमा से शुरु हुई व रात्रि में मंदिर परिसर में सेवाएं दी गईं। पदयात्रियों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं।
इसके बाद शुक्रवार को सुबह पदयात्री जोधपुरिया स्थित देवधाम देव नारायण मंदिर पहुंचकर ध्वज चढ़ाएंगे व मेले में शामिल होंगे।