सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र के ग्राम पाण्डेर में खेत में पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गढ़ाकोटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
दिनांक 26.08.2026 को फरियादी ऊधम सिंह पिता मानकलाल रैकवार, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पाण्डेर ने थाना गढ़ाकोटा में सूचना दी कि उसके चाचा कन्हई उर्फ मंझले रैकवार एवं भतीजे रमेश रैकवार द्वारा खेत में पानी बहाने के विवाद को लेकर उसके पिता मानकलाल रैकवार के साथ लोहे के पाइप एवं डंडे से मारपीट की गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना गढ़ाकोटा में अपराध क्रमांक 634/26, धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर दल गठित कर लगातार तलाश की जा रही थी। प्रकरण में आरोपी रमेश रैकवार को दिनांक 28.08.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दूसरा आरोपी कन्हई उर्फ मंझले रैकवार घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
लगातार किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 10.09.2026 को फरार आरोपी कन्हई उर्फ मंझले पिता जुग्गे रैकवार, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पाण्डेर, थाना गढ़ाकोटा को ग्राम पाण्डेर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी,कन्हई उर्फ मंझले पिता जुग्गे रैकवार, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम पाण्डेर, थाना गढ़ाकोटा।
सराहनीय भूमिका में निरीक्षक गौरव सिंह तिवारी, थाना प्रभारी गढ़ाकोटा,उपनिरीक्षक राजाराम धुर्वे,प्रधान आरक्षक 1158 प्रमोद सोयाम,आरक्षक 1722 रवि पटैल,आरक्षक 1514 सुरेन्द्र यादव रही