Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

12 सितंबर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण, 21.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात – भूपेन्द्र सिंह

11 Sep 2026, 10:26 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
12 सितंबर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण, 21.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात - भूपेन्द्र सिंह - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * 12 सितंबर को खुरई में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण होगा तथा नगर में 21.11 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा।

पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण अवसर है और कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जा रही हैं। उन्होंने जनपद कार्यालय में अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

सिंह ने बताया कि नवीन नगर पालिका भवन का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया है और इसी भवन के प्रांगण में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े की उपस्थिति रहेगी।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया तथा जम्मू-कश्मीर में भारत की एकता और एक विधान के लिए संघर्ष करते हुए अपना बलिदान दिया।

कश्मीर में उनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। प्रतिमा अनावरण के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन खुरई के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा और इसमें जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों की दुखद और अमानवीय घटना को देखते हुए 12 सितंबर के कार्यक्रम में स्वागत को लेकर विशेष सावधानी बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवसर पर कहीं भी फूल-मालाओं से स्वागत, पुष्पवर्षा, आतिशबाजी, पटाखे या बैंड-बाजे का आयोजन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर परंपरागत स्वागत की व्यवस्था होगी, वहां शाल-श्रीफल अथवा पगड़ी पहनाकर सम्मान किया जा सकता है। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों और प्रमुख कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निर्धारित मार्ग पर व्यवस्थित रूप से स्वागत द्वार बनाकर उपस्थित रहें और कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य जिले में हुई दुखद घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करना और कार्यक्रम को सादगी के साथ संपन्न कराना है। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि डॉ.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा, राष्ट्रीय एकता और भारत के गौरव के लिए समर्पित रहा। उन्होंने नेहरू मंत्रिमंडल में उद्योग मंत्री के रूप में देश की औद्योगिक एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, प्रत्येक भारतीय को बेहतर शिक्षा और सशक्त अवसर उपलब्ध कराने तथा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण की दिशा में विचार रखे।

श्री सिंह ने कहा कि देश के विभाजन के समय बंगाल को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने और जम्मू-कश्मीर की राष्ट्रीय एकता सुनिश्चित करने के लिए डॉ. मुखर्जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जम्मू-कश्मीर में लागू परमिट व्यवस्था का विरोध करते हुए उन्होंने बिना परमिट वहां जाने का निर्णय लिया और गिरफ्तार किए गए। हिरासत में उनका निधन हुआ, जिसे राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उनके बलिदान के रूप में स्मरण किया जाता है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी द्वारा स्थापित राष्ट्रवादी विचारधारा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के विचार से आगे बढ़ाया और बाद में यही विचारधारा जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक निरंतर विकसित हुई।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर यदि कोई सवाल या आरोप सामने आता है तो कार्यकर्ताओं को भावनाओं के बजाय तथ्यों और उपलब्धियों के आधार पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में खुरई विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हुए हैं और प्रत्येक कार्य जनता के सामने है।

विकास का विरोध करने वालों को कार्यकर्ता क्षेत्र की वास्तविक स्थिति और हुए कार्यों की जानकारी के साथ जवाब दें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे सरकार, संगठन और क्षेत्र में हुए जनहित के कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।

विकास के कामों का समर्थन करना किसी व्यक्ति विशेष का समर्थन नहीं, बल्कि खुरई के विकास का समर्थन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 12 सितंबर के कार्यक्रम को सफल बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और पार्टी के पदाधिकारी, पार्षद तथा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में सम्मानपूर्वक आमंत्रित करें।

पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई में कानून-व्यवस्था और शांति का वातावरण बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है तथा अवैध शराब और आदतन अपराधियों के मामले में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई की जाए और कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि खुरई में पिछले वर्षों में शांति और विकास का वातावरण बना है और इसे किसी भी स्थिति में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से भी आग्रह किया कि वे अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों से दूरी बनाए रखें और प्रशासन को सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि 12 सितंबर का कार्यक्रम विकास, राष्ट्रसेवा और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को सम्मान देने का अवसर है, इसलिए सभी लोग जिम्मेदारी के साथ इसमें सहभागी बनें।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में आईजी इरशाद वली, ततरवारा गांव में खदान का किया निरीक्षण
Sagar11 Sep

जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में आईजी इरशाद वली, ततरवारा गांव में खदान का किया निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पदभार ग्रहण करने के बाद संभाग आईजी इरशाद…

पूरी खबर पढ़ें →
मकान को शराब गोदाम के रूप में किया जा रहा था उपयोग, 261 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद,जब्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.80 लाख
Sagar11 Sep

मकान को शराब गोदाम के रूप में किया जा रहा था उपयोग, 261 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद,जब्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.80 लाख

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में जहरीली एवं अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय,…

पूरी खबर पढ़ें →
बीते 23 दिनों में 88 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त, 12 वर्षों में 16,623 यूनिट रक्त ने की 49,868 हजार प्राणों की रक्षा
Sagar11 Sep

बीते 23 दिनों में 88 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त, 12 वर्षों में 16,623 यूनिट रक्त ने की 49,868 हजार प्राणों की रक्षा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र…

पूरी खबर पढ़ें →
हत्या के फरार आरोपी को गढ़ाकोटा पुलिस ने किया गिरफ्तार,खेत में पानी बहाने के विवाद में लोहे के पाइप एवं डंडे से मारपीट कर की गई थी हत्या, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद
बसपा में बढ़ती अंदरूनी हलचल पर सवाल: बड़े चेहरे बाहर, संगठन के भीतर नेतृत्व और रणनीति पर मंथन तेज
Lucknow11 Sep

बसपा में बढ़ती अंदरूनी हलचल पर सवाल: बड़े चेहरे बाहर, संगठन के भीतर नेतृत्व और रणनीति पर मंथन तेज

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में लंबे समय से चले आ रहे संगठनात्मक बदलावों और बड़े नेताओं के…

पूरी खबर पढ़ें →
सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त… दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Indore11 Sep

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव सख्त… दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ मध्यप्रदेश के सागर जिले में सामने आए जहरीली…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!