Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

मकान को शराब गोदाम के रूप में किया जा रहा था उपयोग, 261 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद,जब्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.80 लाख

11 Sep 2026, 10:26 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मकान को शराब गोदाम के रूप में किया जा रहा था उपयोग, 261 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद,जब्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.80 लाख - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में जहरीली एवं अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग एवं सागर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर सागर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशानुसार आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वृत्त बंडा, ग्राम हीरापुर, चौकी हीरापुर, थाना शाहगढ़ क्षेत्र में एक मकान का उपयोग अवैध शराब के गोदाम के रूप में किया जा रहा है।

मुखबिर द्वारा यह भी सूचना दी गई कि उक्त मकान में रखी गई अवैध शराब का संबंध बंडा जहरीली शराब प्रकरण के आरोपी मनीष लोधी से है। प्राप्त सूचना की तस्दीक एवं अवैध शराब के स्रोत का पता लगाने के उद्देश्य से आबकारी विभाग द्वारा पुलिस बल, चौकी हीरापुर के साथ मौके पर पहुंचकर संबंधित मकान की विधिवत तलाशी ली गई।

बरामद शराब में ओल्ड मोंक व्हिस्की, लंदन प्राइड वोदका, ब्लेंडर्स प्राइड व्हिस्की, गोवा रम, व्हाइट मिश्चिफ, रॉयल सिलेक्ट, फॉक्स ऑरेंज, 8 पीएम व्हिस्की, महावत व्हिस्की, रॉयल स्टैग व्हिस्की, ग्रीन लेबल व्हिस्की एवं ब्लैक फोर्ट रम सहित विभिन्न ब्रांड की विदेशी मदिरा शामिल है। मौके से कुल 261 बल्क लीटर अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,80,000 है।

उक्त कार्रवाई के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आबकारी विभाग एवं पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त उस सूचना की भी तस्दीक की जा रही है, जिसमें बरामद अवैध शराब का संबंध बंडा जहरीली शराब प्रकरण के आरोपी मनीष लोधी से बताया गया है।

साथ ही बरामद शराब के वास्तविक स्रोत, आपूर्ति श्रृंखला एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। सागर पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध एवं जहरीली शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी गणपत सिंह बुंदेला, आबकारी उपनिरीक्षक सियाराम चौधरी, राजेंद्र बिलावर एवं शैलेंद्र सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक प्रदीप दुबे, आबकारी आरक्षक दीपेन्द्र उदैनिया, दिलीप, राजवीर सिंह, आरती पटेल, अंकिता साहू एवं पूनम ठाकुर तथा चौकी हीरापुर से प्रधान आरक्षक 290 राजा रजक सहित पुलिस एवं आबकारी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश 🚔 प्रभारी पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने किया थाना कोतवाली आगर का निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश _▶️ रोल
स्वामित्व योजना में तेजी लाने के लिए प्रशासन सक्रिय बिछुआ एवं भनपुरा में कार्यों का निरिक्षण अगले सप्ताह तक 50 % से 60% तक प्रगति हासिल करने का लक्ष्य
Katni28 Oct

स्वामित्व योजना में तेजी लाने के लिए प्रशासन सक्रिय बिछुआ एवं भनपुरा में कार्यों का निरिक्षण अगले सप्ताह तक 50 % से 60% तक प्रगति हासिल करने का लक्ष्य

कटनी कटनी, ग्रामीणों को उनकी आबादी भूमि का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित स्वामित्व योजना…

पूरी खबर पढ़ें →
नगर निगम की जनसुनवाई में महापौर प्रीती सूरी सख्त एक एक प्रकरण पर हुई सुनवाई,, जनसमस्याओं के निराकरण में अधिकारीयों की जबाब देही तयरणमे
Katni28 Oct

नगर निगम की जनसुनवाई में महापौर प्रीती सूरी सख्त एक एक प्रकरण पर हुई सुनवाई,, जनसमस्याओं के निराकरण में अधिकारीयों की जबाब देही तयरणमे

कटनी नागरिकों की की समस्याओं के त्वरित एवं स्थायी निराकरण के उद्देश्य से 27 अक्टूबर मंगलवार को नगर…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने सुनीं 235 आवेदकों की समस्याएं।
Singrauli28 Oct

सिंगरौली: जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने सुनीं 235 आवेदकों की समस्याएं।

सिंगरौली: जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने सुनीं 235 आवेदकों की समस्याएं। प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण…

पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में लगेगा जन विश्वास शिविर।
Singrauli28 Oct

सिंगरौली : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में लगेगा जन विश्वास शिविर।

सिंगरौली : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में लगेगा जन विश्वास…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!