सिंगरौली: योगा फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।

सिंगरौली: योगा फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
सिंगरौली: वैढ़न योगा फाउंडेशन, सिंगरौली का द्वितीय स्थापना दिवस सामुदायिक भवन, वैढ़न स्थित न्यायालय परिसर के समीप बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिंगरौली विधायक राम निवास शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, प्रदेश मंत्री सीमा जायसवाल एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिचा सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, योग साधक एवं फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि “करे योग, रहे निरोग” केवल एक संदेश नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। योग महज शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति, संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का माध्यम है। आज की व्यस्त जीवनशैली में योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर व्यक्ति स्वयं को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं मानसिक रूप से मजबूत बना सकता है।
समाज में योग एवं स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोगों को निरोगी जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के लिए योगा फाउंडेशन, सिंगरौली द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर योगा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती दीपा सिंह, फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं योग साधकों से आत्मीय संवाद किया गया तथा संस्था के द्वितीय स्थापना दिवस पर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में योगा फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का साल एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






