जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में आईजी इरशाद वली, ततरवारा गांव में खदान का किया निरीक्षण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पदभार ग्रहण करने के बाद संभाग आईजी इरशाद वली सीधे बंडा पहुंचे और जहरीली शराब कांड की जांच का जायजा लिया। आईजी उस ततरवारा गांव पहुंचे, जिसे जहरीली शराब के निर्माण का मुख्य केंद्र बताया जा रहा है।
बताया गया कि इसी गांव के खेतों में कथित तौर पर जहरीली शराब तैयार की गई थी। आईजी इरशाद वली ने मुख्य आरोपी चंदू राजा राजपूत की पत्थर खदान पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।
जांच के दौरान खदान परिसर में एक गड्ढे में छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने की जानकारी सामने आई है। बरामद शराब के जहरीली होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में खदान और आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान आईजी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस पूरे मामले में शराब के निर्माण, भंडारण और सप्लाई के नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है,जहरीली शराब कांड में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला भी जारी है। बंडा क्षेत्र में आरोपियों से जुड़े बताए जा रहे अवैध ठिकानों पर प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई को शराब के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsरिपोर्टर डॉ अनिल दुबे इंदौर । शहर में अवैध शराब के कारोबार को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में जहरीली एवं अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय,…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * 12 सितंबर को खुरई में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *। थाना गढ़ाकोटा क्षेत्र के ग्राम पाण्डेर में खेत…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ मध्यप्रदेश के सागर जिले में सामने आए जहरीली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।