Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

जहरीली शराब कांड में आरोपी रवि लखेरा शॉर्ट एनकाउंटर,पुलिस ने किया गिरफ्तार

11 Sep 2026, 12:00 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जहरीली शराब कांड में आरोपी रवि लखेरा शॉर्ट एनकाउंटर,पुलिस ने किया गिरफ्तार - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *बंडा जहरीली शराब कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी रवि लखेरा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बरायठा थाना क्षेत्र के हनुमान टोंग में गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी।

घायल आरोपी को तत्काल बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक, रवि लखेरा अंतरराज्यीय शराब तस्कर है और इसी आरोपी के चलते बंडा जहरीली शराब कांड का कनेक्शन ललितपुर से जुड़ा था। पुलिस को चकमा देकर फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी को हनुमान टोंग से गिरफ्तार किया गया।

उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। रवि लखेरा की गिरफ्तारी को जहरीली शराब कांड की जांच में अहम सफलता माना जा रहा है।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अवैध शराब के नेटवर्क, तस्करी के रास्तों और मामले से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाएगी। बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Indore11 Sep

इंदौर में अवैध शराब के अड्डों पर कार्रवाई की मांग, हत्या के आरोपी की तलाश तेज इंदौर।

रिपोर्टर डॉ अनिल दुबे इंदौर । शहर में अवैध शराब के कारोबार को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर…

पूरी खबर पढ़ें →
जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में आईजी इरशाद वली, ततरवारा गांव में खदान का किया निरीक्षण
Sagar11 Sep

जहरीली शराब कांड के बाद एक्शन में आईजी इरशाद वली, ततरवारा गांव में खदान का किया निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पदभार ग्रहण करने के बाद संभाग आईजी इरशाद…

पूरी खबर पढ़ें →
मकान को शराब गोदाम के रूप में किया जा रहा था उपयोग, 261 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद,जब्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.80 लाख
Sagar11 Sep

मकान को शराब गोदाम के रूप में किया जा रहा था उपयोग, 261 बल्क लीटर विदेशी मदिरा बरामद,जब्त अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.80 लाख

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में जहरीली एवं अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय,…

पूरी खबर पढ़ें →
12 सितंबर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण, 21.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात – भूपेन्द्र सिंह
Sagar11 Sep

12 सितंबर को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण, 21.11 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात – भूपेन्द्र सिंह

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * 12 सितंबर को खुरई में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
बीते 23 दिनों में 88 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त, 12 वर्षों में 16,623 यूनिट रक्त ने की 49,868 हजार प्राणों की रक्षा
Sagar11 Sep

बीते 23 दिनों में 88 मरीजों को मिला निःशुल्क रक्त, 12 वर्षों में 16,623 यूनिट रक्त ने की 49,868 हजार प्राणों की रक्षा

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!