कोइंदी जंगल के रास्ते गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन का आरोप, चार गिरफ्तार

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा। जिला ब्यूरो नगर उंटारी। गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विगत रात्रि कोइंदी गांव के जंगल के रास्ते से चोरी-छिपे गोवंशीय पशुओं को ले जाने की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने चार व्यक्तियों को पकड़ा।
मामले को लेकर नगर उंटारी थाना कांड संख्या 186/2026, दिनांक 10 सितंबर 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कांड में धारा 303(2), 317(5), 325, 3(5) बीएनएस, धारा 12 झारखंड गोवंशीय पशु वध अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर गोवंशीय पशुओं को चोरी-छिपे तरीके से मारपीट करते हुए वधशाला ले जाने के उद्देश्य से अवैध रूप से परिवहन करने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर उंटारी थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अनवर खान (37 वर्ष), पिता जलील खान, ग्राम विशुनपुर, थाना नगर उंटारी; शमशेर खान (21 वर्ष), पिता सकरुल्लाह खान, ग्राम विशुनपुर, थाना नगर उंटारी; फज़ल हुसैन (35 वर्ष), पिता स्व. इस्लामुद्दीन खान, ग्राम कोइंदी; तथा अली हुसैन (35 वर्ष), पिता स्व. कदमरसूल खान, ग्राम पतिहारी, थाना विशुनपुरा शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी गढ़वा जिले के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं के परिवहन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
#JharkhandPolice #IGPalamu #DIGPalamu #DCGarhwa #Garhwa #NagarUntari
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।




