Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

एक परिसर, एक अधीक्षिका व्यवस्था यथावत रखने विधायक लारिया ने छात्राओं को दिया भरोसा, अनुरोध स्वीकार होने पर छात्राओं के चेहरे खिले

11 Sep 2026, 05:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एक परिसर, एक अधीक्षिका व्यवस्था यथावत रखने विधायक लारिया ने छात्राओं को दिया भरोसा, अनुरोध स्वीकार होने पर छात्राओं के चेहरे खिले - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रजाखेड़ी स्थित नरयावली विधायक कार्यालय में बड़तूमा स्थित शासकीय अजा, अजजा कन्या जूनियर, सीनियर एवं पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास की छात्राओं ने विधायक इंजी. प्रदीप लारिया से भेंट कर छात्रावास की समस्त इकाइयों की जिम्मेदारी एक ही अधीक्षिका के अधीन यथावत रखने का अनुरोध किया।

छात्राओं ने विधायक लारिया को बताया कि अब तक एक ही अधीक्षिका द्वारा छात्रावास की विभिन्न इकाइयों की व्यवस्थाओं का संचालन किया जा रहा था। इससे छात्राओं की आवश्यकताओं, समस्याओं और दैनिक व्यवस्थाओं पर समुचित ध्यान दिया जाता था।

वर्तमान में जूनियर इकाई की जिम्मेदारी दूसरी अधीक्षिका को दिए जाने से एक ही परिसर में व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों का विभाजन हो गया है, जिससे छात्रावास के सुचारु संचालन में असुविधा महसूस हो रही है। छात्राओं ने कहा कि जब जूनियर, सीनियर एवं पोस्ट मैट्रिक तीनों कन्या छात्रावास इकाइयां एक ही परिसर में संचालित हैं, तो संपूर्ण परिसर की जिम्मेदारी एक ही अधीक्षिका के अधीन रहना छात्राओं की सुविधा, समन्वय और बेहतर व्यवस्थाओं की दृष्टि से अधिक उचित रहेगा।

विधायक लारिया ने छात्राओं की बात को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए एक परिसर, एक अधीक्षिका की व्यवस्था यथावत रखने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुविधा और छात्रावास की बेहतर व्यवस्थाएं प्राथमिकता हैं।

लारिया ने छात्राओं को यह भी आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही बड़तूमा स्थित छात्रावास पहुंचकर छात्राओं की कुशलक्षेम जानेंगे तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी करेंगे। विधायक द्वारा उनकी बात को सम्मानपूर्वक स्वीकार किए जाने और व्यवस्था यथावत रखने के आश्वासन से छात्राओं में खुशी की लहर दिखाई दी।

छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक श्री लारिया का धन्यवाद ज्ञापित किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बिहार विधान परिषद चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को ब्रह्मऋषि समाज ने बधाई दिया।
Munger28 Oct

बिहार विधान परिषद चुनाव में जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों को ब्रह्मऋषि समाज ने बधाई दिया।

एमएलसी चुनाव में भूमिहार समाज के आठ में से पांच उम्मीदवारों को जीत दर्ज करने पर मुंगेर जिला…

पूरी खबर पढ़ें →
डेगाना पंचायत समिति में जिला परिषद एंव पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान शुरू।जिला परिषद के वार्ड 23 ओर पंचायत समिति के वार्ड 16 में मतदान प्रक्रिया शुरू हे।मतदाता अपने मत देने के लि
जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश विधिक जागरूकता की आवाज बनेंगे पत्रकार, जन-जन तक पहुंचेगा न्याय का संदेश आगर-मालवा में मीडिया के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण का मंथन, लो
error: Content is protected !!