Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

सेवा संकल्प अभियान बनेगा सेवा, समर्पण और संगठन शक्ति का जनअभियान—विधायक लारिया

11 Sep 2026, 05:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सेवा संकल्प अभियान बनेगा सेवा, समर्पण और संगठन शक्ति का जनअभियान—विधायक लारिया - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक कार्यालय, रजाखेड़ी में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी मकरोनिया नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों, कार्यशाला एवं विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, राष्ट्रसेवा, समर्पण और अंत्योदय की भावना का प्रेरणादायी अध्याय है।

इसी सेवा-भाव को समाज के बीच लेकर जाने और सेवा को संगठन की कार्यसंस्कृति का आधार बनाने के उद्देश्य से ‘सेवा संकल्प अभियान’ को व्यापक रूप प्रदान किया जाएगा।अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में होगी। इस दौरान रक्तदान शिविर सहित विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क, युवा एवं समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद तथा सेवा आधारित गतिविधियों को व्यापक रूप देने पर विशेष जोर रहेगा। बैठक में कार्यकर्ताओं से विशेष रूप से कहा गया कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के भीतर सेवा के संस्कार को और मजबूत करने का अवसर है।

संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने समय, श्रम, सामर्थ्य और संवेदनशीलता के माध्यम से इस अभियान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करे। विधायक इंजी.

प्रदीप लारिया ने कहा कि भाजपा की संगठन शक्ति का आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता जब समाज के सुख-दुख में सहभागी बनता है, जरूरतमंद के साथ खड़ा होता है और सेवा को अपना दायित्व मानता है, तभी संगठन की विचारधारा जनविश्वास में परिवर्तित होती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सेवा संकल्प अभियान में औपचारिक सहभागिता के बजाय पूरे मनोयोग से सक्रिय भागीदारी करें। बैठक में 23 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को विशेष रूप से सेवा एवं जनसरोकार से जोड़कर मनाने पर बल दिया गया।

कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि पं. दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों को सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज तक पहुंचाया जाए और उनके विचारों को कार्यकर्ता के आचरण एवं सेवा कार्यों में उतारा जाए।

अभियान के दौरान ‘विकसित भारत’ के संकल्प, सेवा कार्यों, जनसंपर्क एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा से जुड़े कार्यक्रमों को भी संगठनात्मक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर अभियान में विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ विकसित भारत से जुड़े स्थलों और परिवर्तनकारी कार्यों को सामने लाने, युवाओं एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंवाद बढ़ाने जैसे कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

बैठक में आगामी कार्यशालाओं, मंडल स्तर के कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों, जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस बात पर विशेष जोर रहा कि अभियान का प्रत्येक कार्यक्रम योजनाबद्ध, प्रभावी और समाज के लिए उपयोगी हो तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की प्रत्यक्ष सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि सेवा को संकल्प और संकल्प को जनभागीदारी में बदलना है। बैठक से यह संदेश स्पष्ट रूप से सामने आया कि मकरोनिया नगर मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को अपनी जिम्मेदारी मानकर आगे बढ़ेगा और अपने समय तथा सामर्थ्य का श्रेष्ठ उपयोग समाज एवं राष्ट्रसेवा के लिए करेगा।

अभियान का समापन 17 अक्टूबर को व्यापक जनप्रतिनिधि एवं जनसहभागिता वाले कार्यक्रमों के साथ प्रस्तावित है। राष्ट्रीय स्तर पर समापन कार्यक्रम को ‘जनसेवक महाकुंभ’ जैसे आयोजन से जोड़ने की रूपरेखा भी सामने आई है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री चैन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Railway News: रेलवन ने यात्रियों की यात्रा की आसान… एक ही मंच पर मिल रहीं सभी यात्री सुविधाएं
Indore11 Sep

Railway News: रेलवन ने यात्रियों की यात्रा की आसान… एक ही मंच पर मिल रहीं सभी यात्री सुविधाएं

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधाओं को डिजिटल…

पूरी खबर पढ़ें →
आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मंडल शराबकाण्ड से पीड़ित परिवारों से मिले
Sagar11 Sep

आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मंडल शराबकाण्ड से पीड़ित परिवारों से मिले

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले की बंडा विधानसभा क्षेत्र में हुई दुखद…

पूरी खबर पढ़ें →
मां नर्मदा के तट पर अब सागर जिले के नाम से सागर धाम आश्रम बनाया जाएगा – महंत केशव गिरी महाराज
Sagar11 Sep

मां नर्मदा के तट पर अब सागर जिले के नाम से सागर धाम आश्रम बनाया जाएगा – महंत केशव गिरी महाराज

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मां नर्मदा के तट पर अब सागर जिले के…

पूरी खबर पढ़ें →
एक परिसर, एक अधीक्षिका व्यवस्था यथावत रखने विधायक लारिया ने छात्राओं को दिया भरोसा, अनुरोध स्वीकार होने पर छात्राओं के चेहरे खिले
Sagar11 Sep

एक परिसर, एक अधीक्षिका व्यवस्था यथावत रखने विधायक लारिया ने छात्राओं को दिया भरोसा, अनुरोध स्वीकार होने पर छात्राओं के चेहरे खिले

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * रजाखेड़ी स्थित नरयावली विधायक कार्यालय में बड़तूमा स्थित…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!