Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

मां नर्मदा के तट पर अब सागर जिले के नाम से सागर धाम आश्रम बनाया जाएगा – महंत केशव गिरी महाराज

11 Sep 2026, 05:29 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मां नर्मदा के तट पर अब सागर जिले के नाम से सागर धाम आश्रम बनाया जाएगा - महंत केशव गिरी महाराज - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मां नर्मदा के तट पर अब सागर जिले के नाम से सागर धाम आश्रम बनाया जाएगा। बरमान के दक्षिण घाट तट पर करीब 2 एकड़ जमीन में बनने वाला यह आश्रम संतों और नर्मदा परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा का केंद्र रहेगा।

आश्रम का भूमि-पूजन नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित है। ब्रह्मलीन गृहस्थ संत पंडित श्री देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी महाराज के कृपा पात्र श्री राम दरबार मंदिर मकरोनिया के महंत गृहस्थ संत केशव गिरी महाराज के द्वारा आश्रम का निर्माण कराया जा रहा है।

यहां आने वाले संतों और परिक्रमावासियों के लिए रहने, भोजन और साधना सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। आश्रम के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण और अवलोकन करने संत रावतपुरा सरकार बरमान पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने संत केशव गिरी महाराज के साथ पूरे क्षेत्र को देखा और आश्रम के निर्माण तथा यहां उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को लेकर मार्गदर्शन दिया। संत रावतपुरा सरकार के मार्गदर्शन के बाद आश्रम निर्माण की तैयारियों को आगे बढ़ाने की योजना है।‘सागर धाम’ में संतों और नर्मदा परिक्रमावासियों के लिए नि:शुल्क अन्न क्षेत्र की व्यवस्था रहेगी।

परिक्रमा के दौरान यहां पहुंचने वाले लोगों को भोजन और ठहरने की सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा आश्रम में बैठकें, धार्मिक कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए भी स्थान रहेगा।

परिसर में अखंड धूनी और पूजन-पाठ की व्यवस्था भी प्रस्तावित है। आश्रम का उद्देश्य धार्मिक गतिविधियों के साथ संतों और परिक्रमावासियों की सेवा करना है।

आश्रम परिसर को सुंदर और मनमोहक बनाने के लिए बगीचा भी तैयार किया जाएगा। आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को प्राकृतिक वातावरण भी मिल सके, इसी उद्देश्य से परिसर को हराभरा रखने की योजना बनाई गई है।

आश्रम में करीब 20 विश्राम कक्ष बनाए जाने प्रस्तावित हैं। खास बात यह रहेगी कि इन कमरों के नाम बुंदेलखंड के संतों और महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे।

जिन संतों और विभूतियों के नाम पर कमरे बनाए जाएंगे, उन्हीं के नाम से संबंधित कक्ष की पहचान होगी। इनमें ब्रह्मलीन संत देवप्रभाकर शास्त्री दद्दा जी महाराज के नाम पर "दद्दा धाम"भी एक विश्राम कक्ष होगा।

इसके अलावा भगवान शिव के अवधूत अवतार माने जाने वाले दादा धूनी वाले, संत शिरोमणि आचार्य श्रीविद्या सागर जी महाराज, संत रविदास, संत नामदेव, मां कर्मा देवी ,डॉ. हरिसिंह गौर सहित बुंदेलखंड के अन्य संतों और महापुरुषों के नाम भी विश्राम कक्षों को दिए जाने की योजना है।

आश्रम में आने वाले श्रद्धालु इन संतों और महापुरुषों के नाम से कमरों को जान सकेंगे। संत केशव गिरी महाराज की पहल से बनने वाला यह आश्रम बरमान में नर्मदा परिक्रमा मार्ग से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव बनने की उम्मीद है।

नवंबर-दिसंबर में भूमि-पूजन के बाद आश्रम निर्माण का काम आगे बढ़ाया जाएगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Railway News: रेलवन ने यात्रियों की यात्रा की आसान… एक ही मंच पर मिल रहीं सभी यात्री सुविधाएं
Indore11 Sep

Railway News: रेलवन ने यात्रियों की यात्रा की आसान… एक ही मंच पर मिल रहीं सभी यात्री सुविधाएं

इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधाओं को डिजिटल…

पूरी खबर पढ़ें →
आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मंडल शराबकाण्ड से पीड़ित परिवारों से मिले
Sagar11 Sep

आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मंडल शराबकाण्ड से पीड़ित परिवारों से मिले

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले की बंडा विधानसभा क्षेत्र में हुई दुखद…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प अभियान बनेगा सेवा, समर्पण और संगठन शक्ति का जनअभियान—विधायक लारिया
Sagar11 Sep

सेवा संकल्प अभियान बनेगा सेवा, समर्पण और संगठन शक्ति का जनअभियान—विधायक लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक कार्यालय, रजाखेड़ी में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!