आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि मंडल शराबकाण्ड से पीड़ित परिवारों से मिले
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले की बंडा विधानसभा क्षेत्र में हुई दुखद जहरीली शराब त्रासदी के पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने और उनकी आवाज बुलंद करने के लिए आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का 7-सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सागर पहुंचा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के विशेष निर्देश पर यह दौरा आयोजित किया गया।
मप्र प्रभारी एव प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के प्रभावित गांव छापरी, गुगरा खुर्द, नौराज, बराज एवं बमुरा का दौरा किया। दौरे के दौरान जितेन्द्र सिंह तोमर आम आदमी पार्टी सागर के जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह एवं प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मृतक परिवारों, उनके बच्चों, माताओं एवं पत्नियों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं,पूर्व कैबिनेट मंत्री आम आदमी पार्टी तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार हो रही जहरीली शराब की घटनाएं शासन-प्रशासन की नाकामी और भ्रष्टाचार का नतीजा हैं।
उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और दोषियों को सजा दिलाकर पीड़ितों को न्याय दिलाने की यह लड़ाई तहसील स्तर से लेकर प्रदेश और देश भर में लड़ी जाएगी। और उनको 25 लाख* रुपये का मुववाज़ा प्रत्येक मृतक परिवार को दिलाएगी,संवेदना प्रकट करने के दौरान बंडा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी सागर जिले के पदाधिकारिगण एव सैकड़ो ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने जहरीली शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इस आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कमल गुप्ता (इंदौर), जितेन्द्र चौरसिया (रीवा), एड. रामकिशोर शिवहरे (जबलपुर), वी.एस.
राजपूत (विदिशा), विक्रम लोधी (ग्वालियर),अनुराग यादव (इंदौर), श्रीमती शैली छाबड़ा (भोपाल) एवं आम आदमी पार्टी सागर जिलाध्यक्ष इंजी. डी.के.
सिंह मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नरसिंहपुर के ग्राम आमगांव बड़ा मे पी डब्लू डी के द्वारा 7 साल पहले आमगांव को नयाखेड़ा रोड…
पूरी खबर पढ़ें →
इंदौर / तेजकुमार जारवाल / वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, भारतीय रेल ने यात्रियों की सुविधाओं को डिजिटल…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV News🚨 *बंडा जहरीली शराब कांड के बाद प्रशासन का बड़ा एक्शन* *बांदरी से मालथौन-UP बॉर्डर तक NH-44 पर…
पूरी खबर पढ़ें →
*जैतवारा रेलवे स्टेशन पर नई ट्रेनों के ठहराव की माँग तेज़, यात्रियों ने उठाई आवाज़* जैतवारा (सतना)। स्थानीय…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मां नर्मदा के तट पर अब सागर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *नरयावली विधायक कार्यालय, रजाखेड़ी में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।